Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो लाख की Down Payment के बाद ले आएं Hyundai Aura CNG का E वेरिएंट, हर महीने जाएगी 10221 रुपये की EMI

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 01:00 PM (IST)

    Hyundai की ओर से हाल में ही Aura CNG के E वेरिएंट को लॉन्‍च किया गया है। प्रमुख वाहन निर्माता की इस कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार के बेस वेरिएंट Hyundai Aura ...और पढ़ें

    हुंडई ऑरा के बेस वेरिएंट ई में भी सीएनजी को दिया गया है।
    हुंडई ऑरा के बेस वेरिएंट ई में भी सीएनजी को दिया गया है।

    HighLights

    1. Hyundai ने Aura के बेस वेरिएंट E में दी है CNG
    2. सीएनजी के बेस वेरिएंट की कीमत 7.49 लाख रुपये है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Hyundai की ओर से सिंतबर 2024 में ही Hyundai Aura CNG के बेस वेरिएंट E को लॉन्‍च किया गया है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    कीमत

    हुंडई की ओर से Hyundai Aura CNG के E वेरिएंट को 7.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 52402 रुपये का रोड टैक्‍स, 40 हजार रुपये के करीब इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Hyundai Aura CNG on road price करीब 8.41 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- 2 लाख की Down Payment के बाद ले आएं Mahindra Thar Roxx का MX1 RWD वेरिएंट, पढ़ें पूरा फाइनेंस प्‍लान

    दो लाख Down Payment के बाद 10 हजार की EMI

    अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट E को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.41 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको 8.7 फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.41 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 10221 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    2.17 लाख रुपये महंगी पड़ेगी Hunndai Aura CNG E

    अगर आप 8.7 फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.41 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10221 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Aura CNG E के लिए करीब 2.17 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.58 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सिर्फ दो लाख रुपये की Down Payment के बाद ले आएं Tata Curvv EV, पढ़ें पूरा फाइनेंस प्‍लान