इन शहरों में सफर करना अब होगा महंगा; NHAI ने 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया टैक्स, देखें नई लिस्ट
NHAI Increased Toll Rates: NHAI ने पंजाब और हरियाणा के महत्वपूर्ण हाईवे पर मौजूद 8 बड़े टोल प्लाजा पर टोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यहां पढ़ें कि आ ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा में कई नेशनल हाईवे पर सफर करना थोड़ा महंगा हो गया है। NHAI ने दोनों राज्यों के मुख्य टोल प्लाजा पर यूजर फीस में बदलाव किया है। ये नई टोल दरें 15 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। यह बदलाव चंडीगढ़, लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, बठिंडा, तरनतारन, फरीदकोट और अबोहर को जोड़ने वाले कुछ सबसे व्यस्त हाईवे रूट पर लागू हुआ है। इस नए बदलाव की वजह स ज्यादातर निजी वाहनों के लिए टोल टैक्स में 5 रुपए से लेकर 10 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
क्यों बढ़े टोल टैक्स?
NHAI के मुताबिक, होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) से जुड़े 1.641 के फैक्टर को दोबारा लागू किए जाने के बाद टोल कैलकुलेशन में सुधार किया गया है जिसके तहत यह बदलाव हुआ है। NHAI का कहना है कि यह बढ़ोतरी काफी मामूली है और यह हर साल होने वाले बदलाव प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है।
Ghulal Toll Plaza
यह टोल-प्लाजा चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना हाईवे पर स्थित है। यहां से कार और दूसरी गाड़ियों के लिए अब वन-वे का चार्ज 115 रुपए कर दिया गया है जबकि रिटर्न ट्रिप का खर्च 170 रुपए होगा। बसों और ट्रकों को अब एक तरफ की यात्रा के लिए 390 रुपए और रिटर्न यात्रा के लिए 580 रुपए का भुगतान करना होगा।
कोट करोड़ टोल-प्लाजा
यहां से कार या हल्के मोटर वाहनों के लिए क तरफ की यात्रा का टोल 50 रुपए और वापसी के लिए 70 रुपए तय किया गया है। बसों और ट्रकों के लिए संशोधित टोल टैक्स 165 रुपए और 250 रुपए तय किया गया है। अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा रूट पर सफर करने वाले लोगों को अब इस टोल से गुजरना होगा।
खबरें और भी
काला टिब्बा टोल प्लाजा
यहां कार और हल्के वाहनों के लिए एक तरफ की यात्रा का नया शुल्क 50 रुपए और रिटर्न ट्रिप के लिए 80 रुपए तय किया गया है। बसों और ट्रकों के लिए अब एक तरफ की यात्रा के लिए 175 रुपए (बस) और 265 रुपए (ट्रक) का भुगतान करना होगा।
शेखपुरा टोल प्लाजा
NH-254 के मौड़-रोमाना मंडी खंड पर यात्रा करने वालों के लिए यह टोल लागू होगा। यहां से कार और हल्की गाड़ियों के लिए एक तरफ का टोल 55 रुपए और रिटर्न ट्रिप के लिए 85 रुपए कर दिया गया है। साथ ही, बसों और ट्रकों के लिए 185 रुपए एक तरफ के लिए और 280 रुपए वापसी के लि तय किया गया है।
लेहराबेगा टोल प्लाजा (NH-07)
यहां से कार और हल्की गाड़ियों के लिए एक तरफ की यात्रा का टोल संशोधित करके 80 रुपए और वापसी यात्रा के लिए 120 रुपए कर दिया गया है। बसों और ट्रकों को अब 270 रुपए और 400 रुपए वापसी के लिए देने होंगे।
Khuian Sarvar Toll Plaza
यहां से एक तरफ की यात्रा के लिए अब 105 रुपए और वापसी के लिए 155 रुपए देने होंगे। बसों और ट्रकों के लिए एक तरफ से 350 रुपए और 520 रुपए रिटर्न के लिए तय किए गए हैं।
कालाझार टोल प्लाजा
यह टोल-प्लाजा NH-64 के पटियाला बायपास सेक्शन पर स्थित है। यहां से कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ की यात्रा का चार्ज 115 रुपए है जबकि वापसी के लिए 175 रुपए खर्च करने होंगे। बसों और ट्रकों के लिए संशोधित टोल बढ़ाकर 390 रुपए (वन-वे) और 585 रुपए (रिटर्न) कर दिया गया है।
Paind Toll Plaza
यह टोल NH-52 के संगरूर-दोगल कलां मार्ग पर है। कार और हल्की गाड़ियों के लिए अब One-Way यात्रा के लिए 95 रुपए और वापसी के लिए 145 रुपए का भुगतान करना होगा। बसों और ट्रकों के लिए अब 325 रुपए (एक तरफ) और 485 रुपए (वापसी) का चार्ज लिया जाएगा।