Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ola Electric ने लॉन्च की 320 किमी रेंज वाली नई स्कूटर, क्या है इसकी कीमत और खासियत

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 01:31 PM (IST)

    Ola New Scooter: ओला इलेक्ट्रिक ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ola Electric ने अपना नया स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की खास बात है कि इसमें Ola की खुद की बनाई हई भारत सेल 4680 का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसे 1,29,999 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। आपको बता दें कि, यह कीमत केवल 15 अप्रैल 2026 तक ही लागू रहेगी जिसके बाद इसमें बदलाव किया जाएगा।

    रेंज और तकनीक

    कंपनी का कहना बै कि उनकी खुद की बनाई हुई सेल टेक्नोलॉजी की मदद से अब लंबी दूरी तय करने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में आसानी से मिल सकेंगे। Ola S1 X+ में 11 kW की मिड ड्राइव मोटर लगी है जिसमें MCU भी जुड़ा हुआ है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 125kmph है। बेहतर सेफ्टी के लिए ब्रेक-बाय-वायर और अगले पहिए में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    इसके अलावा, इसका 5.2 kWh वाला मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 320 किमी की दूरी तय कर सकता है।

    Ola Electric का बयान

    ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, S1 X+ 5.2 kWh के साथ हम अपनी 4680 भारत सेल तकनीक को बड़े पैमाने पर आम बाजार में ला रहे हैं। जिस तकनीक को हमने अपने सबसे एडवांस प्रोडक्ट्स के लिए बनाया था। अब वही तकनीक एक ऐसे स्कूटर को चला रही है जिसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है।

    वर्टिकल इंटीग्रेशन और भविष्य

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि, यही वर्टिगल इंटीग्रेशन की ताकत है, गहराई से नया काम करने की क्षमता, तेजी के साथ उत्पादन और अपनी सबसे अच्छी तकनीक को तेजी से ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना। S1 X+ 5.2 kWh में बेहतरीन रफ्तार, लंबी रेंज और बड़े स्तर पर उत्पादन की क्षमता एक साथ मिलती है।

    खबरें और भी

    Ola के स्कूटर्स और मोटरसाइकिल

    Ola Electric के पास अभी Gen 3 S1 स्कूटर्स और Roadster X बाइक की पूरी रेंज मौजूद है। कंपनी के प्रीमियम S1 Gen 3 पोर्टफोलियो में S1 Pro+ (5.2 kWh और 4 kWh बैटरी) और S1 PRO (4 kWh और 3 kWh बैटरी) शामिल है। कम बजट के लिए कंपनी Gen 3 S1 X+ (4 kWh) और Gen 3 S1 X (2 kWh, 3 kWh और 4 kWh) के विकल्प देती हैं।

    Ola Roadster

    Ola Roadster मोटरसाइकिल दो बैटरी विकल्पों में आती है- 4.5 kWh और 9.1 kWh। वहीं, Roadster X मॉडल तीन अलग-अलग बैटरी विकल्पों में आती है- 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh।

    यह भी पढ़ें- Hero Xoom, Aprilia या Yamaha Aerox? कौन सी पेट्रोल स्कूटर है आपके लिए बेस्ट, देखें कीमत और माइलेज