Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    16 नवंबर को दस्तक देने वाली है ये कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार, जानें इसमें क्या कुछ खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 02:13 PM (GMT+05:30)

    इलेक्ट्रिक वाहन का चलन दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा हैं। वहीं कई वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई कारें लॉन्च भी कर रही हैं। इसके साथ ही इलेक्ट् ...और पढ़ें

    PMV compact electric car : 16 नवंबर को दस्तक देने वाली है
    PMV compact electric car : 16 नवंबर को दस्तक देने वाली है

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। PMV compact electric car : मुबंई बेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप PMV इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वे 16 नवंबर को अपनी एक माइक्रो - इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने वाली है। आपको बता दे कंपनी ने इस कार को नाम  ईएएस-ई (EaS-E) रखा है। ये लोगों के लिए रोजमर्रा में काम आने वाली कार होगी। जिसे वो हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (पीएमवी) के नाम से एक अलग सेगमेंट बनाना चाहती है। ये ईएएस-ई पीएमवी इलेक्ट्रिक का पहला वाहन है जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये के बीच होगी।

    कंपनी का बयान

    कंपनी का कहना है कि स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोटोटाइप वेरिएंट के लिए तैयार है। स्टार्टअप जल्द से जल्द प्रोडक्शन का काम तेजी से शुरू करने वाली है। इसके फाउंडर ने कहा कि हम इसका अधिकारिक तौर पर अनावरण करके काफी खुश है। ये हमारी कंपनी के लिए एक माइल्डस्टोन है।

    चार्जिंग समय

    कंपनी इस कार को कुल तीन वेरिएंट में पेश करेगी। इसके ड्राइविंग रेंज की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर ये 120 किमी से 200 किमी तक अलग-अलग रेंज देगी। ड्राइविंग रेंज ग्राहक के द्वारा चुने गए वैरिएंट पर बेस्ड है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 4 घंटे में फूल चार्ज हो जाएगी। वाहन निर्माता इसमें 3 kW का AC चार्जर भी दे रहा है।

    चलाने में काफी आसान होगा

    इस माइक्रो इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2,915 mm, चौड़ाई 1,157 mm और ऊंचाई 1,600 mm होगी। इसका व्हीलबेस 2,087 mm होगा, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm होगा। इसके साथ ही ईवी का कर्ब वेट करीब 550 किलोग्राम होगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Golden Hour के बारे में कितना जानते हैं आप? रोड सेफ्टी के लिए क्या है इसकी अहमियत

    Bike Average : इन आसान टिप्स को फॉलो कर पता करें बाइक का एवरेज

    Airless Tyre: अब टायर फटने और पंक्चर की टेशन को करें बाय! जानें इसमें क्या कुछ है खास