विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti को टक्कर देने Renault ला रहा है अपनी नई कार, नए फीचर्स के साथ जुलाई में होगी लॉन्च

Published: Sat, 27 Jun 2026 05:33 PM (IST)

Renault Kwid Facelift: रेनो भारत में अपनी सबसे सस्ती हैचबैक कार Kwid का नया फेसलिफ्ट मॉजल 3 जुलाई को लॉन्च ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault भारत में अपनी हैचबैक कार Kwid का अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल 3 जुलाई को लॉन्च कर रहा है। यह कार देश में 10 साल से भी ज्यादा समय से बिक रही है जो कंपनी का सबसे सस्ता मॉडल है जो इसके लाइनअप में एक अहम भूमिका निभाता है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गै लेकिन Kwid के डिजाइन में छोटे-मोटे बदलवा किए जा सकते हैं।

बाहरी डिजाइन में बदलाव

इस नए मॉडल में बदली हुई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और नई लाइटें मिलने की उम्मीद है। Kwid Facelift में केबिन को बेहतरव बनाने के लिए कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, फीचर्स की कोई आधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई है लेकिन इस अपडेटेट मॉडल में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।

इंटीरियर में बदलाव

डैशबोर्ड के लेआउट में बदलाव कर के बेहतर मटेरियल क्वालिटी शामिल की जा सकती है। इन अपडेट्स का मकसद Kwid को एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में मुकाबले में बनाए रखना है। इंजन के मामले में Kwid Facelift में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। उम्मीद है कि यह मौजूदा 1.0 लीटर तीन सिलिंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ जारी रहेगी।

यह इंजन 65hp की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड AMT का विकल्प भी चुनने को मिल सकता है।

किससे होगा मुकाबला?

लॉन्च होने के बाद अपडेटेड Kwid एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट के कड़े मुकाबले में Maruti Suzuki Alto K10 और Maruti Celerio को कड़ी टक्कर देगी।

यह भी पढ़ें- TATA Punch को टक्कर देने की तैयारी कर रही है Maruti, ला सकती है अपनी नई Micro SUV