Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मेड इन इंडिया कारों की विदेश में बढ़ी मांग, Jimny सहित इन कारों की 62 हजार यूनिट्स हुईं Export

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 01:00 PM (IST)

    भारत में बनी (Made In India Cars) कारों की मांग दुनिया के कई देशों में रहती है। July 2024 के दौरान देश से कितनी गाड़ियों को दुनिया के अलग अलग देशों में ...और पढ़ें

    बीते महीने कितनी कारों का हुआ एक्‍सपोर्ट, किसी रही सबसे ज्‍यादा मांग। जानें डिटेल।
    बीते महीने कितनी कारों का हुआ एक्‍सपोर्ट, किसी रही सबसे ज्‍यादा मांग। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. बीते महीने के दौरान मेड इन इंडिया 61929 कारों का हुआ एक्‍सपोर्ट
    2. Top-5 में दो एसयूवी, दो सेडान और एक हैचबैक कार हुई शामिल

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कई विदेशी कंपनियां भी भारत में बड़ी संख्‍या में अपनी कारों का निर्माण करती हैं और भारत से ही विदेशों में Export करती हैं। बीते महीने के दौरान कितनी Made In India कारों को Export किया गया है। Top-5 में कौन कौन सी कारों और एसयूवी को शामिल (Global Demand for Indian Cars) किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

    61929 गाड़ियों का हुआ Export

    रिपोर्ट्स के मुताबिक July 2024 के दौरान कुल 61929 यूनिट्स कारों और एसयूवी का कई देशों में Export किया गया है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान 59560 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया था। आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर एक्‍सपोर्ट में करीब चार फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई महीने में 2369 यूनिट्स ज्‍यादा एक्‍सपोर्ट (International Car Sales) की गई हैं।

    यह भी पढ़ें- Mahindra BE.05 फिर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, सामने आई इंटीरियर की डिटेल्स

    टॉप-3 में शामिल दो सेडान कार

    बीते महीने सबसे ज्‍यादा मांग Volkswagen Virtus की रही। इसकी कुल 6694 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर Maruti Fronx रही। इसकी कुल 5298 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया। तीसरे नंबर पर 4673 यूनिट्स के एक्‍सपोर्ट के साथ Hyundai Verna रही।

    Top-5 में शामिल हुईं दो एसयूवी और एक हैचबैक

    इसके बाद Hyundai Grand i10 का नंबर रहा, इसकी कुल 4564 यूनिट्स को विदेशों में भेजा गया। नंबर-5 पर मारुति की Jimny रही। इसकी 4528 यूनिट्स को दुनियाभर में एक्‍सपोर्ट किया गया है। खास बात यह है कि मारु‍ति जिम्‍नी की बीते साल जुलाई में सिर्फ 78 यू‍निट्स की ही एक्‍सपोर्ट किया गया था।

    खबरें और भी

    XUV 3XO, Amaze और KUV100 की सबसे कम मांग

    July 2024 में जिन कारों की सबसे कम मांग विदेशों में रही उनमें Mahindra XUV 3XO, Honda Amaze और Mahindra KUV100 हैं। महिंद्रा की केयूवी100 और होंडा अमेज की एक भी गाड़ी का बीते महीने एक्‍सपोर्ट नहीं हुआ और Mahindra XUV 3XO की सिर्फ एक यूनिट का बीते महीने में एक्‍सपोर्ट किया गया।

    यह भी पढ़ें- September 2024 में Tata से लेकर Mercedes लॉन्‍च करेंगी चार कारें और SUV, दो EV भी शामिल