विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कबाड़खाने में पड़ी मिलीं Royal Enfield Himalayan 750, जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Published: Tue, 18 Aug 2026 01:31 PM (IST)

Royal Enfield Himalayan 750: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 को यूके के एक स्क्रैपयार्ड में देखा गया है। इस बाइक के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।

Image: moto.bob/instagram

Image: moto.bob/instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield Himalayan 750 पर फिलहाल काम चल रहा है और यह ब्रांड की आने वाली सबसे महत्वपूर्ण मोटरसाइकिलों में से एक है। पिछले एक साल में भारत में यूरोप दोनों जगहों पर कई टेस्ट म्यूल्स देखे गए हैं जिनसे रॉयल एनफील्ड की इस नई फ्लैगशिप एडवेंचर मोटरसाइकिल के बारे में कई जानकारियां मिल रही हैं।

UK में मिली टेस्ट बाइक

हाल ही में ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें Royal Enfield Himalayan 750 की कई टेस्ट मोटरसाइकिलों यूके में एक व्हीकल रिसाइकलिंग या डिस्पोजल फैसिलटी जैसी जगह पर दिखाई दे रही है।

फेसबुक ग्रुप पर जानकारी

Royal Enfield Himalayan 411 ग्रुप पर शेयर की गई एक पोस्ट के मुताबिक Bruntingthorpe से लाए जाने के बाद इन मोटरसाइकिलों की एक स्क्रैपयार्ड में तस्वीरें ली गईं। तस्वीरें शेयर करने वाले का दावा है कि उस फैसिलिटी में उस सुबर Royal Enfield की मोटरसाइकिलों से भरी 8 वैन आई थीं। पोस्ट में इन्हें प्री-प्रोडक्शन या टेस्ट मोटरसाइकिलें बताया गया है।

Himalayn 750 की टेस्टिंग

Himalayan 750 को इस समय भारत और यूके दोनों जगहों पर Royal Enfield की इंजीनियरिंग टीमों के सदस्यों द्वारा विकसित किया जा रहा है। हाल ही में इस नए मॉडल को यूके में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था जिससे यह संभावना बनती है कि कबाड़ में मिली ये बाइकें उन्हीं टेस्ट का हिस्सा रही होंगी।

डिजाइन और फीचर्स

Royal Enfield भारत और यूरोप दोनों जगहों पर Himalayn 750 की टेस्टिंग कर रहा है। यह मोटरसाइकिल Himalayan 450 से ऊपर होगी और इसके Royal Enfield की फ्लैगशिप एडवेंचर टूरर बनने की उम्मीद है।

टेस्टिंग और फ्लैगशिप बाइक

रॉयल एनफील्ड भारत और यूरोप दोनों जगहों पर हिमालयन 750 की व्यापक टेस्टिंग कर रहा है। यह मोटरसाइकिल हिमालयन 450 से ऊपर होगी और इसके रॉयल एनफील्ड की फ्लैगशिप एडवेंचर टूरर बनने की उम्मीद है। स्पाई शॉट्स से पहले ही एक पैरेलल-ट्विन इंजन, बड़े फ्यूल टैंक, लंबी विंडस्क्रीन और एडवेंचर-फोकस राइडिंग पोजीशन का खुलासा हो चुका है।

Himalayan 750 में USD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और फ्रंट में दो डिस्क ब्रेक भी देखे गए हैं। नया पैरेलल-ट्विन इंजन लगभग 750cc का होने की उम्मीद है और यह Royal Enfield के मौजूदा 650cc ट्विन-सिलिंडर प्लैटफॉर्म से आगे का इवोल्यूशन होगा।

यह भी पढ़ें- साल 2027 में लॉन्च हो सकती है Royal Enfield Scram 450, जानिए क्या मिल सकते हैं फीचर्स?