विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साल 2027 में लॉन्च हो सकती है Royal Enfield Scram 450, जानिए क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

Published: Sat, 25 Apr 2026 04:14 PM (IST)

Royal Enfield Scram 450: रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 कंपनी की शेरपा इंजन वाली तीसरी मोटरसाइकिल होगी। बाजार में इसका मुकाबला Triumph Scrambler 400 से होगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield Sherpa इंजन पर आधारित एक नई Scrambler बाइक पर काम कर रही है। यह वही प्लैटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल कंपनी अपनी Himalayan 450 और Guerilla 450 में करती है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस नए मॉडल्स का नाम Scram 450 होगा।

इंजन और पावर

इस बाइक के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसमें 452cc की सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलने की उम्मीद है जिसे Sherpa कहते हैं। यह इंजन 40hp की पावर और 40nm का टॉर्क दे सकता है। पावर को पहियों तक पहुंचाने के लिए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा।

संभावना है कि इस बाइक के इंजन को इसके साथ की अन्य बाइक्स के मुकाबले एक बदले हुए फ्रेम में लगाया जाएगा। यह नया फ्रेम बाइक की बॉडी स्टाइल और डिजाइन के हिसाब से ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है।

नया डिजाइन और लुक

उम्मीद है कि इस बाइक का डिजाइन बिल्कुल नया होगा। हालांकि, कुछ चीजें पुरानी बाइक्स जैसी रह सकती हैं जैसे कि गोल हेडलाइट, पतला पिछला हिस्सा और Guerilla 450 जैसा फ्यूल टैंक। इसमें थोड़े ऊंचे हैंडल और सीधे बैठकर चलाने वाली पोजीशन मिलने की संभावना है। यह काफी हद तक Bear 650 जैसी हो सकती है।

सस्पेंशन और सेटअप

AUTOCAR INDIA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Scram 450 के अगले हिस्से में USD फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा। इनके ट्रैवल के बारे में अभी जानकारी नहीं है लेकिन यह Himalayan 450 के मुकाबले कम होने की संभावना है। यह अंदाजा उस तरीके से लगाया जा रहा है जिसे कंपनी अपनी पुरानी बाइक Scram 411 के साथ अपनाया था।

फीचर्स और तकनीक

उम्मीद है कि Royal Enfield Scram 450 के फीचर्स इसके साथ ही अन्य बाइक जैसे ही होंगे। इसमें गोल TFT डिस्प्ले मिल सकता है जो फोन कनेक्टिविटी के जरिए नेविगेशन की सुविधा देता है। इसके अलावा, इसमें अलग-अलग राइड मोड और स्लिप एंड असिस्ट क्लच जैसे फीचर्स मिलने की भी संभावना है। इस बाइक को अगले साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- भयंकर गर्मी में दम तोड़ सकती है आपकी EV की बैटरी, सुरक्षित रहने के लिए तुरंत अपनाएं ये 6 जरूरी टिप्स