Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भयंकर गर्मी में दम तोड़ सकती है आपकी EV की बैटरी, सुरक्षित रहने के लिए तुरंत अपनाएं ये 6 जरूरी टिप्स

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 01:50 PM (IST)

    EV Maintenance Tips: गर्मियों की तपिश आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और रेंज को नुकसान पहुंचा सकती है। अपनी EV को सुरक्षित रखने और बेहतर परफॉर्मेंस पाने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आ चुका है और बढ़ता तापमान ने केवल इंसानों के लिए बल्कि आपक इलेक्ट्रिक कार के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इलेक्ट्रिक कारों में लगी लिथियम-आयन बैटरी तापमान के प्रति काफी संवेदनशील होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी EV भयंकर गर्मी में अच्छी परफॉर्मेंस दे तो यहां कुछ जरूरी टिप्स के बारे में हम आपको बताएंगे।

    सीधे धूप में पार्किंग

    जब भी अपनी कार को पार्क करें तो हमेशा ध्यान रखें कि किसी छायादार जगह या कवर के नीचे पार्क करें। सीधी धूप कार के केबिन और बैटरी पैक दोनों को बहुत गर्म कर देती है। अगर छाया उपलब्ध न हो तो विंडशील्ड सनशेड का इस्तेमाल करें। इससे आप अपनी इलेक्ट्रिक कार का तापमान सामान्य रख सकते हैं।

    चार्जिंग का सही समय

    इस गर्मी के दोपहर की चिलचिलाकी धूप में कार को हमेशा ही चार्ज करने से बचें। गर्मी के दौरान बैटरी चार्ज होते समय खुद भी गर्मी पैदा करती है। इसलिए, कार को चार्ज करने का सबसे सही समय रात के टाइम या सुबह जल्दी चार्ज करना ही सबसे बेहतर माना जाता है जब तापमान कम हो।

    यह भी पढ़ें- Hero, TVS या Ather; कौन सी है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर? कीमत 44,990 रुपए से शुरू

    पिक स्टेट ऑफ चार्ज

    अपनी इलेक्ट्रिक कार को हमेशा 100% चार्ज ने करें। गर्मियों में बैटरी को 20% से 80% के बीच रखना सबसे सुरक्षित माना जाता है। आपको बता दें कि पूरी तरह से चार्ज बैटरी गर्मी में ज्यादा दबाव झेलती है।

    खबरें और भी

    टायर प्रेशर की जांच

    गर्मी के मौसम में टायर के अंदर की हवा फैलती है। अगर टायर में हवा बहुत ही कम या ज्यादा है तो यह कार की रेंज को प्रभावित करता है और टायर फटने का डर भी रहता है। महीने में कम से कम 2 बार टायर प्रेशर जरूर चेक करवाएं।

    कूलेंट का लेवल चेक करें

    ज्यादातर आधुनिक इलेक्ट्रिक कारों में लिक्विड कूलिंग सिस्टम होता है जो बैटरी को ठंडा रखता है। ध्यान रखें कि आपकी कार का कूलेंट लेवल सही है। अगर कूलेंट कम होगा तो थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम ठीक से काम नहीं करेगा और बैटरी ओवरहीट हो सकती है।

    केबिन को कैसे ठंडा रखें

    कार चलाने से ठीक पहले AC को फुल पावर पर चलाने के बजाय, चार्जिंग के दौरान प्री-कंडीशनिंग फीचर का इस्तेमाल करें। इससे कार की बैटरी का इस्तेमाल किए बिना केबिन ठंडा हो जाएगा और आपकी ड्राइविंग रेंज भी काफी अच्छी बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें- TATA Sierra ने छुआ 1 लाख बुकिंग का आंकड़ा; अब CNG मॉडल ला सकती है टाटा, देखें फीचर्स