Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hero, TVS या Ather; कौन सी है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर? कीमत 44,990 रुपए से शुरू

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 06:31 PM (IST)

    Affordable Electric Scooters: बैटरी सब्क्रिप्शन प्लान की वजह से अब इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना सस्ता हो गया है। कम कीमत, अच्छी रेंज और स्मार्ट फीचर्स वाल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान की वजह से भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब काफी सस्ते हो रहे हैं। अब आपको सब कुछ एक साथ देने की जरूरत नहीं है बल्कि आप बैटरी का इस्तेमाल करने के साथ-साथ उसे पैसे दे सकते हैं। इससे स्कूटर की शुरुआती कीमत बहुत कम हो गई है। यहां हम आपको भारत की 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने वाले हैं।

    Hero Vida VX2

    यह सबसे सस्ते स्कूटरों में से एक है। सिर्फ 44,990 रुपए की कीमत पर यह किफायती स्कूटर है। इसमें स्वैपबेल बैटरी का इस्तेमाल होता है और इसका टॉप मॉडल एक बार चार्ज होने करने पर 142 किमी तक चल सकता है। चूंकि आप बैटरी के लिए उतना है पैसा देते हैं जितना आप स्कूटर चलाते हैं इसलिए यह रोजाना की छोटी यात्राओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

    TVS iQube और TVS Orbiter V1

    TVS iQube की शुरुआती कीमत अब बैटरी प्लान के साथ लगभग 59,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह चलाने में बहुत स्मूथ है और परिवारों के लिए बेहतरीन है। इसके बाद TVS ऑर्बिटर V1 है जिसे युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी कीमत लगभग 49,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें- Honda, TVS या Bajaj; किस स्कूटर को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं लोग? टॉप-5 में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

    Ather Rizta

    Ather Rizta आपको कम कीमत में एक प्रीमियम फील देता है। बैटरी सब्क्रिप्शन के साथ इसकी शुरुआती कीमत 76,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें एक बड़ी सीट और सामान रखने के लिए काफी जगह मिलती है। इसमें नेविगेशन और अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। यह उन परिवारों के लिए अच्छा विकल्प है जो एक्सट्रा फीचर्स और तकनीक चाहते हैं।

    खबरें और भी

    Bajaj Chetak

    बजाज चेतक अपने पुराने लुक को नई इलेक्ट्रिक पावर के साथ जोड़ता है। बैटरी प्लान के साथ आप इसे लगभग 91,000 रुपए (एक्स-शोरूम) में पा सकते हैं। इसकी बॉडी मेटल की है जो इसे मजबूत बनाती है। अगर आप बेहतर बैटरी वाला मॉडल लेते हैं तो यह 150 किमी से ज्यादा का सफर कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- Bajaj NS400Z vs KTM 390 Duke, फीचर्स और कीमत में कौन ही बाइक है बेस्ट? देखें एक-एक अंतर