Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Honda, TVS या Bajaj; किस स्कूटर को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं लोग? टॉप-5 में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    Electric Scooters Demand: भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स की लिस्ट में Activa, Jupiter और Suzuki के साथ अब TVS और Bajaj भी शामिल हो ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मार्च के महीने में भारत में स्कूटर्स की जबरदस्त बिक्री हुई। कुल मिलाकर 7 लाख से ज्यादा स्कूटर बेचे गए जिसमें Honda Activa और TVS Jupiter सबसे आगे रहे। इस बार के आंकड़ों में टॉप-लिस्ट में 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर- TVS iQube और Bajaj Chetak ने अपनी जगह बना ली है।

    क्या है आंकड़े?

    टॉप-5 की लिस्ट में शामिल सभी स्कूटर्स की बिक्री पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ी है। TVS iQube की बिक्री पिछले महीने 38,757 यूनिट्स की रहीं, Bajaj Chetak की 34,416 यूनिट्स बिकीं। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने TVS Ntorq, Honda Dio, Suzuki Burgman और Hero Destini जैसे पेट्रोल स्कूटर्स को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं टॉप- लिस्ट।

    Honda Activa की बिक्री

    बीत मार्च महीने में Honda Activa भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा जिसकी कुल 2,59,670 यूनिट्स बिकीं। Activa 6G की शुरुआती कीमत 75,583 रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं, Activa 125 की शुरुआती कीमत 89,406 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    TVS Jupier की डिमांड

    TVS Jupiter बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही। बीते मार्च में इसकी कुल 1,24,710 यूनिट्स बिकीं। Jupiter 110 की शुरुआती कीमत 73,400 रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं, Jupiter 125 की शुरुआती कीमत 77,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    खबरें और भी

    Suzuki Access की रिपोर्ट

    मार्च महीने में Suzuki Access भारत की तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा जिसकी पिछले महीने कुल 72,658 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल मार्च के मुकाबले यह करीब 9.49% की बढ़ोतरी है। Suzuki Access 125 की कीमत 78,984 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    TVS iQube की मांग

    TVS iQube भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है। बीते मार्च महीने में इसकी कुल 38,757 यूनिट्स बिकीं। TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,15,322 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    Bajaj Chetak कितनी बिकीं

    मार्च महीने में Bajaj Chetak देश का पांचवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा जिसे कुल 34,416 ग्राहकों ने खरीदा। Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 91,399 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें- TATA Sierra, Duster या Seltos; कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित, पढ़ें पूरी डिटेल्स