Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bajaj NS400Z vs KTM 390 Duke, फीचर्स और कीमत में कौन ही बाइक है बेस्ट? देखें एक-एक अंतर

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:30 PM (GMT+05:30)

    KTM 390 vs Bajaja NS400Z: इन दोनों ही बाइक्स को अब नए और छोटे 350cc इंजन के साथ अपडेट किया गया है। अगर आप इन दोनों बाइक्स में कोई भी खरीदने की प्लानिं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj अपनी बाइक के इंजन छोटा कर रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है नई GST स्लैब जिसमें 350cc से कम वाली बाइक्स पर अब सिर्फ 18% GST लगता है। हाल ही में Bajaj ने अपनी NS400Z को लॉन्च किया है। इसी तरह KTM ने भी अपनी 390 Duke का 349cc वाला वर्जन पेश किया था।

    इंजन और परफॉर्स में कौन बेहतर

    Bajaj NS400Z में अब नया 349.13cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसने पुराने 373cc वाले इंजन की जगह ली है। Bajaj NS400Z का इंजन 9,000 rpm पर 40hp की पावर और 7,500rpm पर 33.2 nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, KTM 390 Duke में नया 350cc इंजन लगा है। यह इंजन 41.5 hp की पावर और 33.5nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    फीचर्स में अंतर

    Bajaj NS400Z में राइडर की मदद के लिए एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ABS के अलग-अलग राइड मोड मिलते हैं जैसे Road, Rain, Sport और Offroad। साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है। KTM 390 Duke की बात करें तो इसमें 5-इंच की TFTF डैश डिस्प्ले दी गई है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड मोड्स, ट्रैक स्क्रीन, लॉन्च कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS मिलता है।

    इसके अलावा KTM 390 Duke में राइड बाय वायर, क्विकशिफ्टर+, सुपरमोटो ABS और एक Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

    हार्डवेयर में कौन बेहचर?

    Bajaj NS400Z में 43 mm के USD फ्रंट सस्पेंशन और पीछ नाइट्रॉक्स वाला मोनोशॉक दिया गया है जिसे 6 स्टेप तक एडजस्ट किया जा सकता है। यह अलग-अलग रास्तों पर मजबूती और आराम देता है। इसमें 17-इंच के ट्यूबलेस टायर मिलते हैं (आगे 110/70 और पीछे 140/70)। इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm और व्हीलबेस 1,344mm और सीट की ऊंचाई 807mm है। इसमें 12-लीटर का फ्यूल टैंक है और इसका Kerb Weight 174 किलो है।

    खबरें और भी

    KTM 390 Duke का हार्डवेयर

    दूसरी तरफ, KTM 390 Duke में एक मजबूत ब्रेकिंग सेटअप दिया गया है। इसमें आगे की तरफ 320mm डिस्क ब्रक और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 183mm है और इसकी सीट की ऊंचाई को 800mm से 820mm के बीच एडजस्ट किया जा सकता है जो अलग-अलग राइडर्स के लिए अच्छा है। इसमें 15-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

    कितनी है इसकी कीमत

    Bajaj NS400Z की शुरुआती कीमत 1.94 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं दूसरी तरफ, नए 350cc इंजन वाली KTM 390 Duke की कीमत 2.77 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

    यह भी पढ़ें- कल लॉन्‍च होगी BMW F 450 GS, कितना दमदार मिलेगा इंजन, कैसे होंगे फीचर्स और कितनी हो सकती हे कीमत