Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 'Peaq' हुई पेश, 647 किमी की रेंज के साथ मिलेंगे ये सारे फीचर्स

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 03:08 PM (IST)

    Skoda Peaq: स्कोडा ने अपनी फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Peaq पेश की है जो 647 किमी तक की रेंज दे सकती है। आइए इसके फीचर्स, बैटरी और पावर के बारे में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda ने अपनी सबसे बड़ी 7-सीटर SUV Skoda Peaq को पेश कर दिया है। यह कंपनी ऑल-इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में सबसे टॉप पर है जिसमें Epiq, Elroq और Enyaq शामिल है। इसका मुकाबला Hyundai Ioniq 9, Kia EV9 और Volvo EX90 जैसी बड़ी इलेक्ट्रिक SUV से होगा। कंपनी भारतीय बाजार के लिए भी इस कार पर विचार कर रही है।

    कैसा है इसका डिजाइन?

    Skoda Peaq भी कंपनी की आधुनिक और सॉलिड डिजाइन भाषा पर बनी है जिसे सबसे पहले मई 2026 में दिखाई गई Skoda Epiq में देखा गया था। इसके फ्रंट में आइब्रो-शेप्ड की LED DRL के साथ T-Shaped का LED मैट्रिक्स हेडलाइट सेटअप मिलता है। इसकी ग्रिल बंद है और इसे ग्लॉस ब्लैक ट्रिम में तैयार किया गया है। इसमें एक स्कूप-वाला बोनट दिया गया है और बंपर में कूलिंग के लिए काम आने वाले एयर-वेंट्स मिलते हैं।

    साइड प्रोफाइल

    अगर इसके साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स (19/21 इंच), पतली ग्लॉस ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और LED टर्न इंडिकेटर्स वाले OVRM दिखाई देते हैं। इसके रियर में एक बड़ा रूप स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना, टी-शेप की LED टेललाइट्स और रिफ्लेक्टर्स के साथ रियर बंपर मिलता है।

    कैसे हैं फीचर्स?

    कंपनी की इस सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक SUV में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 13.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 2 वायरलेस चार्जिंग पैड, सभी लाइनों में USB चार्जिंग पोर्ट, एक पैनोरमिक सनरूफ, स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच से कार अनलॉक करने के लिए डिजिटल की और 16-स्पीकर वाला Sonos साउंड सिस्टम मिलता है।

    खबरें और भी

    रेंज और स्पेसिफिकेशंस

    Skoda Peaq इलेक्ट्रिक SUV को 3 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा- 60,90 और 90x। यह SUV Volkswagen के MEB इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लैटफॉर्म पर बनी है और इसमें 63kWh या 91kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। छोटा बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 459 किमी तक की रेंज का दावा करता है जबकि बड़ा बैटरी पैक फुल चार्ज होने पर 647 किमी तक की रेंज दे सकता है।

    वेरिएंट्स और पावर

    इसमें 61kWh की बैटरी और सिंगल-इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 204hp की अधिकतम पावर जनरेट करती है और सिर्फ 8.6 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके 90 वेरिएंट में यही मोटर है लेकिन यह बड़े 91kWh बैटरी पैक के साथ आती है और 286hp की पावर जनरेट करती है। यह 7.1 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है।

    वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 90x में ड्यूल-मोटर ऑल व्हील ड्राइव मिलता है जो 299hp की पावर देता है और इसकी रेंज 613 किमी तक की है। यह सबसे फास्ट है और महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई E20 पेट्रोल से खराब हो रही हैं पुरानी गाड़ियां, जानें क्या है इसपर सरकार का जवाब?