Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suzuki और Honda के लिए कैसा रहा June 2024, जानें कैसी रही दो पहिया वाहनों की बिक्री

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 03:29 PM (IST)

    भारतीय बाजार में हर साल लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। इस सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से कई कुछ बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया ...और पढ़ें

    बिक्री के मामले में Suzuki और Honda के लिए June 2024 कैसा रहा। आइए जानते हैं।
    बिक्री के मामले में Suzuki और Honda के लिए June 2024 कैसा रहा। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Honda और Suzuki ने भारतीय बाजार में की लाखों वाहनों की बिक्री
    2. दोनों कंपनियों को बिक्री के मामले में मिली बढ़त

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। इनमें सबसे ज्‍यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में होती है। June 2024 में Suzuki Motorcycle और Honda ने कितने यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

    Honda के लिए कैसा रहा June 2024

    भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल Honda Motorcycle and Scooter India ने June 2024 में 5.18 लाख यूनिट्स से ज्‍यादा वाहनों की बिक्री की है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान कुल 518799 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की गई है। जबकि पिछले साल कंपनी ने कुल 3.24 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 36202 यूनिट्स वाहनों बिक्री की है। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर घरेलू बाजार में 59 फीसदी और एक्‍सपोर्ट के मामले में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल हुई है।

    यह भी पढ़ें- Hero लाई Carbon Fiber वाली Centennial एडिशन बाइक, सिर्फ 100 ग्राहकों को मिलेगी डिलीवरी, जानें खासियत

    June 2024 में Suzuki ने की कितनी बिक्री

    होंडा के अलावा एक और जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Suzuki को भी June 2024 में बिक्री के मामले में बढ़त मिली है। कंपनी ने बीते महीने में कुल 88287 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। June 2023 में कंपनी ने कुल 80737 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को बीते महीने में नौ फीसदी की ग्रोथ मिली है। घरेलू बाजार में कंपनी ने बीते महीने के दौरान 71086 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे पहले June 2023 के दौरान 63059 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं एक्‍सपोर्ट के मामले में June 2024 के दौरान 17201 यूनिट्स की बिक्री हुई है। May 2023 में सुजुकी ने 17678 यूनिट्स की बिक्री घरेलू बाजार में की थी।

    यह भी पढ़ें- एक साल पूरा होने पर Triumph दे रही अपनी दो बाइक्‍स पर हजारों रुपये का Discount, जानें क्‍या है Offer

    खबरें और भी