Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda Activa 125 को चुनौती देने Bold अवतार में आया Suzuki Avenis, जानें खासियत और कीमत

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:59 AM (IST)

    जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Suzuki की ओर से Avenis स्‍कूटर को Bold अवतार में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस स्‍कूटर में क्‍या बदलाव किए गए ...और पढ़ें

    Suzuki ने Bold अवतार में Avenis स्‍कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है।
    Suzuki ने Bold अवतार में Avenis स्‍कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है।

    HighLights

    1. Suzuki ने Avenis स्‍कूटर को Bold अवतार में किया लॉन्‍च
    2. नए कलर्स और बॉडी ग्राफिक्‍स के साथ 92 हजार रुपये रखी कीमत

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Suzuki ने Avenis स्‍कूटर को Bold अवतार में लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍कूटर में क्‍या खासियत दी गई हैं। कितना दमदार इंजन इसमें दिया गया है और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Bold अवतार में लॉन्‍च हुआ Suzuki Avenis

    सुजुकी ने भारतीय बाजार में 125 सीसी के सेगमेंट में Avenis को Bold अवतार में लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें नए कलर्स के साथ ही आकर्षक बॉडी ग्राफिक्‍स को भी जोड़ा है। जिसके बाद यह काफी बेहतर नजर आ रहा है। कंपनी की योजना इस स्‍कूटर के जरिए GenZ को आकर्षित करने की है।

    क्‍या है खासियत

    कंपनी की ओर से इस स्‍कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें ब्‍लूटूथ इनेबल्‍ड मल्‍टी फंक्‍शन डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट कंसोल को दिया गया है। इसके अलावा इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ईटीए, पार्किंग, पेट्रोल पंप, कॉल, एसएमएस, वाट्सएप अलर्ट, एलईडी लाइट्स, इंजन स्‍टार्ट और किल स्विच, साइड स्‍टैंड इंटरलॉक, सीबीएस, स्‍पोर्टी स्‍टेप सीट, यूएसबी सॉकेट, फ्रंट रैक, 21.8 लीटर की क्षमता का स्‍टोरेज, 12 इंच टायर जैसे फीचर्स के साथ ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक / पर्ल मीरा रेड, चैंपियन येलो नंबर 2 / ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक, ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक और ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक / पर्ल ग्लेशियर व्हाइट रंगों का विकल्‍प भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें- ये हैं टॉप 5 माइलेज देने वाले स्कूटर, एक लीटर में देते हैं 65kmpl तक का सफर

    कितना दमदार इंजन

    कंपनी की ओर से इस स्‍कूटर में 124.3 सीसी का ऑल एल्‍यूमिनियम फोर स्‍ट्रोक बीएस-6 इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 8.7 पीएस की पावर और 10 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्‍कूटर में एसईपी और एडवांस फ्यूल इंजेक्‍शन तकनीक को भी दिया गया है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    सुजुकी की ओर से इस स्‍कूटर की एक्‍स शोरूम कीमत 92 हजार रुपये रखी गई है। बाजार में इस स्‍कूटर का सीधा मुकाबला Honda Activa 125 से होता है।

    यह भी पढ़ें- Suzuki और Honda के लिए कैसा रहा June 2024, जानें कैसी रही दो पहिया वाहनों की बिक्री