Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार टेस्टिंग के दौरान आई नजर, नए लुक-फीचर्स के साथ मिलेगी 270 किमी की रेंज
Suzuki Vision E Sky: सुजुकी विजन ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग यूरोप में शुरू हो चुकी है। इसके 2027 तक ग्लोबल मार्केट में आने की उम्मीदें हैं। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Suzuki Vision E Sky के एक प्रोटोटाइप को हाल ही में यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस कॉन्सेप्ट कार को पिछले साल जापान मोबिलिटी शो में ब्रांड की अर्बन-सेंट्रिक, एंट्री लेवल बोर्न ईवी के रूप में पेश किया गया था। ऐसी उम्मीद है कि साल 2027 तक यह विदेशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।
डिजाइन और साइज
भारी कवर के साथ देखी गई यह गाड़ी शुरुआती चरण में लगती है इसलिए इसे अभी टेंपररी हेडलाइट्स के साथ देखा गया है जबकि मूल कॉन्सेप्ट में एक कनेक्टिंग LED बैंड के साथ LED हेडलाइट्स थीं। सबसे अलग बात इसका साइज है क्योंकि यह लंबी और सीधी है। इस कॉन्सेप्ट की लंबाई 3,395mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,625mm थी जो इसे Maruti Suzuki S-Presso से थोड़ा लंबा बनाती है।
क्या है खासियत?
देखे गए बाकी फीचर्स में पुल-टाइप डोर हैंडल, डोर-माउंटेड विंग मिरर, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और बंपर पर एक बड़ा कूलिंग इनलेट शामिल हैं। पीछे की तरफ, टेस्ट म्यूल में वर्टिकल रूप से स्टैक किए गए टेल-लैंप और बंपर पर रिफ्लेक्टर्स दिए गए थे।
रेंज और बैटरी
जापान मोबिलिटी शो में जब इस कॉन्सेप्ट कार को पहली बार दिखाया गया था तब Suzuki ने इसके फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी थी। लेकिन, कंपनी ने यह जरूर बताया था कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे लगभग 270 किमी से ज्यादा चलाया जा सकेगा। कार के आकार को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें 30 से 35kWh की बैटरी मिल सकती है।
खबरें और भी
आने वाली इलेक्ट्रिक कार
Suzuki Vision E-Sky का प्रोडक्शन मॉडल 2027 में पूरी दुनिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। Maruti Suzuki भारत के लिए एक सस्ती और छोटी इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है जिसका कोडनेम Y2V है जो 2028 तक भारत में आ सकती है। भारत में Maruti Y2V का मुकाबला सीधे तौर पर MG Comet EV से हो सकता है।