Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Curvv पर पहली बार मिल रहा हजारों रुपये का Discount, ICE के साथ EV वर्जन पर कितनी होगी बचत, पढ़ें खबर

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 02:00 PM (IST)

    Tata Curvv Discount Offers 2025 भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट और तकनीक के साथ वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर ...और पढ़ें

    Tata Curvv SUV पर February 2025 में मिल रहा कितना Discount
    Tata Curvv SUV पर February 2025 में मिल रहा कितना Discount

    HighLights

    1. Tata Motors दे रही Curvv पर हजारों रुपये बचाने का मौका
    2. ICE और Electric दोनों ही वर्जन पर मिल होगी तगड़ी बचत
    3. कूप एसयूवी के तौर पर Tata ऑफर करती है CURVV SUV

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। देश की प्रमुख निर्माता Tata Motors की ओर से भी कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से साल 2024 में लॉन्‍च की गई Tata Curvv पर February 2025 में पहली बार Discount Offer दिए जा रहे हैं। इस गाड़ी के ICE और EV वर्जन पर इस महीने किस तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Tata Curvv पर पहली बार मिल रहा Discount

    टाटा की ओर से कूप एसयूवी के तौर पर कर्व को 2024 में लॉन्‍च किया गया था। लेकिन अभी तक इस एसयूवी पर किसी भी महीने में डिस्‍काउंट नहीं दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कंपनी की ओर से पहली बार इस गाड़ी पर Discount Offer दिया जा रहा है।

    कितना मिलेगा डिस्‍काउंट

    जानकारी के मुताबिक Tata Curvv Coupe SUV पर February 2025 में अधिकतम 50 हजार रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ICE के साथ ही एसयूवी के EV वर्जन पर भी यह डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

    किस वेरिएंट पर क्‍या ऑफर

    टाटा की ओर से कर्व के ICE वर्जन पर सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी के 2024 की यूनिट्स पर इस महीने में 50 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसके अलावा अगर 2025 की यूनिट्स को खरीदते हैं तो इस महीने में 20 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी इस महीने 20 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह ऑफर इसके 2025 में बनी यूनिट्स पर दिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    क्‍या है शामिल

    टाटा की कर्व पर इस महीने में जो डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। उसमें स्‍क्रैपेज बोनस, एक्‍सचेंज बोनस और कन्‍ज्‍यूमर डिस्‍काउंट शामिल हैं। 

    कितनी है कीमत

    Tata Curvv एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट को 19.19 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। यह कीमत इसके ICE वर्जन की है। एसयूवी के EV वर्जन के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है। इलेक्ट्रिक में एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत को 21.99 लाख रुपये रखा गया है।