Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    April 2024 का महीना Tata Motors के लिए रहा बेहतरीन, 30 दिन में हुई 47 हजार से ज्‍यादा गाड़ियों की बिक्री

    Updated: Wed, 01 May 2024 08:00 PM (IST)

    भारतीय कार बाजार में Tata Motors की ओर से कई बेहतरीन हैचबैक कार और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से April 2024 की बिक्री के आंकड़ों को सार् ...और पढ़ें

    April 2024 में Tata Motors ने यात्री वाहन सेगमेंट की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है।
    April 2024 में Tata Motors ने यात्री वाहन सेगमेंट की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में प्रमुख कार कंपनी की लिस्‍ट में शामिल Tata Motors की ओर से April 2024 के दौरान हुई कुल बिक्री की जानकारी सार्वजनिक की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से बीते महीने में कितनी कारों की बिक्री की गई है।

    Tata Motors की April 2024 में कैसी रही बिक्री

    Tata Motors की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी ने April 2024 के दौरान कुल 47 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री की है। कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर दो फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। भारतीय बाजार में कंपनी की ओर से बीते महीने में 47983 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि इसके पहले April 2023 में कंपनी ने 47107 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में आईसीई वाहनों के साथ ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट के वाहन भी शामिल हैं। बीते महीने कंपनी ने देशभर में 6364 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है।

    कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी

    यात्री वाहनों के साथ ही टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की है। बीते महीने कंपनी की ओर से 29538 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने अप्रैल 2023 में 22492 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री के मामले में कंपनी ने 31 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO Vs Tata Nexon: कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लंबाई-चौड़ाई, इंजन और फीचर्स के मामले में कौन है बेहतर, जानें डिटेल

    कैसा है पोर्टफोलियो

    टाटा मोटर्स की ओर से पैसेंजर सेगमेंट में Tiago, Altroz, Tigor, Punch, Nexon, Harrier और Safari को पेट्रोल,डीजल इंंजन के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही कंपनी Tiago, Tigor, Nexon को Electric सेगमेंट में भी ऑफर करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फुल चार्ज में दिल्‍ली से मनाली पहुंचेगी Tata की नई Curvv EV, जानें कब हो सकती है लॉन्‍च