Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Motors ने Sanand plant में शुरू किया Electric Cars का प्रोडक्शन, पहली ईवी बनकर तैयार

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 07:30 PM (IST)

    Tata Motors ने गुजरात के साणंद में अपनी नई फैसिलिटी में प्रोडक्शन शुरू करने की घोषणा की है। 460 एकड़ में फैली कंपनी की ये नई ईवी फैसिलिटी 10 जनवरी 202 ...और पढ़ें

    Tata Motors ने Sanand plant में शुरू किया Electric Cars का प्रोडक्शन।
    Tata Motors ने Sanand plant में शुरू किया Electric Cars का प्रोडक्शन।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने गुजरात के साणंद में अपनी नई फैसिलिटी में प्रोडक्शन शुरू करने की घोषणा की है।

    इस फैसिलिटी में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के इरादे से 2023 में फोर्ड इंडिया से साणंद प्लांट का अधिग्रहण किया गया था। कंपनी का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल, Tata Nexon EV नई फैसिलिटी से बाहर आया है।

    यह भी पढ़ें- 2024 Kia Sonet Facelift भारतीय बाजार में लॉन्च, 7.99 लाख रुपये है शुरुआती कीमत; देखिए पहले से कितनी बदली

    Ford India से लिया है प्लांट

    460 एकड़ में फैली कंपनी की ये नई ईवी फैसिलिटी 10 जनवरी, 2023 को Ford India से अधिग्रहीत की गई थी। टाटा केवल 12 महीनों के अंदर ही प्लांट को अपनी जरूरतों के अनुसार अपग्रेड करने में कामयाब रहा है। इस प्लांट में चार मेन शॉप हैं।

    इनमें स्टैम्पिंग, बॉडी कंस्ट्रक्शन, पेंट और फाइनल असेंबली शामिल है। ऑटोमेकर का कहना है कि सटीक मैन्युफैक्चरिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी शॉप हाई लेवल ऑटोमेशन और तकनीक से लैस हैं।

    इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के एमडी शैलेश चंद्रा ने कहा-

    साणंद में नई टीपीईएम सुविधा से पहली कार को लॉन्च होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमने 12 महीने की सबसे कम अवधि में कारखाने को सफलतापूर्वक पुन: तैयार किया है, इसे मौजूदा उत्पादों और भविष्य के नए मॉडलों की एक विस्तृत श्रृंखला को समायोजित करने के लिए एक नए स्तर पर ले जाया गया है।

    यह भी पढ़ें- 9.98 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत में लॉन्च हुई 2024 MG Astor, जोड़े गए हैं कई नए फीचर्स

    उन्होने कहा कि मैं गुजरात सरकार को उनके पूर्ण समर्थन और अपने कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिनके बिना यह उपलब्धि संभव नहीं होती। मुझे विश्वास है कि यह सुविधा टाटा मोटर्स, विशेषकर टीपीईएम को नई उपलब्धियां हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।