Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपडेटेड स्क्रीन के साथ पहले से कितनी खास हुई Tata Nexon EV Max, 180 वॉयस कमांड के साथ काफी बदल गई ये कार

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 06:24 PM (IST)

    Tata Nexon EV Max भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। हाल के दिनों में कंपनी ने Tata Nexon EV Max के स्क्रीन को ...और पढ़ें

    Tata Nexon EV updated with new infotainment screen
    Tata Nexon EV updated with new infotainment screen

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Tata Nexon EV Max  न केवल एक बड़ी रेंज है, बल्कि एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी है। आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी ने ये घोषणा कि है कि Nexon EV Max XZ+ LUX वेरिएंट के अंदर की स्क्रीन को अपडेट किया गया है अब ये 10.25 इंच की है। चलिए आपको इससे जुड़ी खास जानकारी देते हैं।

    Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करती है

    भारतीय बाजार में अपडेट नेक्सॉन ईवी मैक्स वेरिएंट की कीमत अब 3.3 kW एसी चार्जर के साथ 18.79 लाख (एक्स-शोरूम) है। आपको बता दें,. ये कार हाई डेफिनिशन डिस्प्ले और Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करती है।  इसमें स्क्रीन एचडी रियर-व्यू कैमरे से फीड भी निकालती है और इसमें लगभग 180 वॉयस कमांड के अलावा छह भाषा - अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मराठी में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट है।

    Nexon EV Max

    आपको बता दें, Nexon EV Max को अधिक बिक्री वाले Nexon EV के रेंज के मामले में - एक अधिक दमदार वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया गया है। एक्सटीरियर डिजाइन और स्टाइल के मामले में कोई भी बदलाव नहीं है। इस कार में एक बड़ा बैटरी पैक मिलता है जो नेक्सन ईवी के अंदर की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत अधिक है। आपको बता दें, ये प्रति चार्ज 400 किमी से अधिक की रेंज का दावा करती है।  

     Nexon EV Max चार्जर

    वहीं Nexon EV Max को पावर देने के लिए इसमें 7.2 kW AC फास्ट चार्जर ऑप्शन के रूप में आता है।  इसमें चार्ज के इस्तेमाल से आप ईवी को छह से सात घंटे के बीच में चार्ज किया जा सकता है। ईवी को दो वेरिएंट XZ+ और XZ+ Lux में पेश किया गया है - और दोनों वेरिएंट में 7.2 kW AC फास्ट चार्जर और 3.3 kW AC चार्जर के बीच का ऑप्शन मिलता है।

    खबरें और भी