Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Compact SUV सेगमेंट में Tata Punch की हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री, जानें टॉप-5 में कौन हुआ शामिल

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 08:00 PM (IST)

    भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में Tata से लेकर Maruti Hyundai Kia Nissan Renault Mahindra जैसी कं ...और पढ़ें

    March 2024 मेंं कौन सी Compact SUV हुईं Top-5 लिस्‍ट में शामिल। आइए जानते हैं।
    March 2024 मेंं कौन सी Compact SUV हुईं Top-5 लिस्‍ट में शामिल। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Compact SUV सेगमेंट में हर महीने लाखों यूनिट्स की बिक्री होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च 2024 के दौरान किन कंपनियों की एसयूवी टॉप-5 लिस्‍ट में शामिल हुई हैं और सबसे ज्‍यादा किस एसयूवी को पसंद किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Tata Punch को किया गया सबसे ज्‍यादा पसंद

    मार्च 2024 के दौरान कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा की पंच एसयूवी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। कंपनी की इस एसयूवी की बीते महीने में कुल 17547 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। टाटा की ओर से सबसे सस्‍ती एसयूवी के तौर पर पेश की जाने वाली पंच की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है।

    दूसरे नंबर पर Maruti Breeza

    मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। लंबे समय से इस एसयूवी को भारत में काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। यह एसयूवी कंपनी की सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी की लिस्‍ट में शामिल है। बीते महीने इस एसयूवी की 14614 यूनिट्स की बिक्री हुई। जिसके बाद यह टॉप-5 लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर आई। भारत में इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 8.34 लाख रुपये से होती है।

    यह भी पढ़ें- आज से देशभर में लागू हुआ One Vehicle, One Fastag, जानें क्‍या होगा असर

    तीसरे नंबर पर Tata Nexon

    बीते महीने बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर टाटा की नेक्‍सन एसयूवी रही। कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली नेक्‍सन की 14058 यूनिट्स की बिक्री हुई। बाजार में इसकी कीमत की शुरूआत 8.15 लाख रुपये से हो जाती है।

    खबरें और भी

    मारुति Fronx भी बनी पसंद

    मारुति की ओर से Fronx को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की बीते महीने 12531 यूनिट्स की बिक्री हुई। मारुति Fronx की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 8.37 लाख रुपये से हो जाती है।

    Hyundai Venue भी टॉप-5 में शामिल

    हुंडई की ओर से वेन्‍यू को भी इसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। टॉप-5 की लिस्‍ट में वेन्‍यू भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। मार्च 2024 के दौरान इस एसयूवी की 9614 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस एसयूवी को 7.94 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Toyota की बिक्री में हुई 48 फीसदी की बढ़ोतरी, कंपनी ने बेची 263512 यूनिट्स गाड़ियां