साउथ के सबसे महंगे सुपरस्टार Thalapathy Vijay को है कारों का शौक, गैराज में खड़ी हैं करोड़ों रुपये की गाड़ियां
साउथ के सबसे बड़े फिल्म स्टार में से एक Thalapathy Vijay की कलेक्शन में कई बेहतरीन कारें शामिल हैं। सुपर स्टार के पास कौन कौन सी कारें हैं। आइए जा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साउथ की सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक Vijay Thalapathy को भी कारों का शौक है। सुपरस्टार के गैराज में एक से बढ़कर एक कार मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय थलापति के पास कौन कौन सी कारें हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Vijay Thalapathy के पास है Lexus LM 350h
विजय के पास लेक्सस की एमएल 350एच लग्जरी एमपीवी है। इस एमपीवी में 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो को फ्रंट में दिया गया है। वहीं रियर में 48 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 23 स्पीकर के साथ ऑडियो सिस्टम दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें फोल्डेबल टेबल, वैनिटी मिरर, छोटा फ्रिज भी दिया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.15 करोड़ रुपये से शुरू हो जाती है।
Volvo XC90 भी है गैराज में शामिल
जानकारी के मुताबिक विजय के गैराज में वोल्वो की एक्ससी90 एसयूवी भी है। इस एसयूवी में 11.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इसमें मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS, पावर्ड और मेमोरी सीट्स, एंबिएंट लाइट्स, पैनोमिरक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 98 लाख रुपये है।
BMW i7 भी है लिस्ट में शामिल
थलापति की कारों की लिस्ट में BMW i7 भी शामिल है। बीएमडब्ल्यू की इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें 603 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इस कार को 4.7 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
खबरें और भी
Mini Cooper S भी है पसंद
थलापति को मिनी कूपर की एस भी काफी पसंद है। इस एसयूवी में एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, 18 इंच अलॉय व्हील्स, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, फ्रंंट सीट में मेमोरी फंक्शन, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 240 एमएम डिस्प्ले, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, वायरलैस चार्जिंग, की-लैस एंट्री, टीपीएमएस, Level-1 ADAS, एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।