Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Car Launch In October : इन धांसू गाड़ियों ने अक्टूबर 2022 में दस्तक दिया, जानें कब होगी इनकी डिलीवरी

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 04:21 PM (IST)

    भारतीय बाजार में यह महीना कार के लॉन्च में काफी व्यस्त रहा हैं। वहीं कई कंपनियों ने अपनी नई गाड़ियां लॉन्च की है। इस महीने कई नए मॉडल सामने आए हैं जिस ...और पढ़ें

    Car Launch In October : अक्टूबर 2022 में दस्तक दी इन धांसू गाड़ियों ने
    Car Launch In October : अक्टूबर 2022 में दस्तक दी इन धांसू गाड़ियों ने

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Car Launch In October: अक्टूबर 2022 में एक से बढ़कर एक गाड़ी लॉन्च हुई हैं। इनमें एक इलेक्ट्रिक भी शामिल है। आज हम आपके लिए इसकी जानकारी लेकर आए है। इसमें शामिल BYD की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Atto 3  एटो 3 से लेकर Nissan  की गाड़ियां शामिल है।

    BYD Atto 3

    भारतीय बाजार में आखिर लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार का अनावरण  कर दिया है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो मात्र 50, 000 हजार रुपये में इसे बुक करा सकते है। आपको बता कंपनी इस कार की डिलीवरी अगले साल 2024 से शुरु कर देगी। एटो 3 सिंगल चार्ज पर 521 किलोमीटर (ARAI प्रमाणित) रेंज देै सकती है। इसमें 60.48 kWh की ब्लेड बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। इसे महज 50 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

    Mahindra XUV300 Turbo Sport

    महिंद्रा लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10.35 लाख रुपये की (एक्स-शोरूम) है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 12.90 लाख रुपये है। इसमें एक नया 1.2-लीटर T-GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन आता है। जो 1.2 टर्बो-पेट्रोल और 1.5 डीजल इंजनों में सबसे ऊपर है। इसमें तीन ट्रिम्स W6, W8 और W8(O) है। इसे 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    NISSAN SUV X-Trail, Qashqa, Juke

    कंपनी ने भारत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए भारत में अपनी तीन नई एसयूवी एक्स-ट्रेल, कैशकाई और जूक को पेश किया है। आपको बता  दे ये तीन एसयूवी कंपनी की इंटरनेशनल मॉडल हैं जिन्हें कंपनी बाहर से आयात से करेगी। इसे 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ विदेशों में बेचा जाएगा।  कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    Car Care Tips : कार बन जाएगी 'बेकार' अगर की ये गलती, जानें कैसे रखें सुरक्षित

    UPCOMING CARS : अगले दो महीने में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें, जानें क्या होगा खास