Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra cars: अक्टूबर में महिंद्रा की इन टॉप 3 गाड़ियों का रहा दबदबा, लोगों ने किया खूब पसंद

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 08:34 AM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में महिंद्रा की गाड़ियों की डिमांड इन दिनों काफी है। वाहन निर्माता कंपनी ने पैसेंजर वाहनों की ब्रिकी में जबरदस्त उछाल दर्ज की है। आज हम ...और पढ़ें

    Mahindra cars: अक्टूबर में महिंद्रा की इन टॉप 3 गाड़ियों का रहा दबदबा
    Mahindra cars: अक्टूबर में महिंद्रा की इन टॉप 3 गाड़ियों का रहा दबदबा

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। इन दिनों भारतीय बाजार में महिंद्रा की गाड़ियों का क्रेज लोगों के दिलो में देखने को मिल रहा है। वहीं लोगों के द्वारा XUV700, स्कॉर्पियो या XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। इसका असर अक्टूबर की सेल्स रिपोर्ट में देखने को मिला है। चलिए जानते हैं पिछले महीने महिंद्रा कि किन टॉप 3 गाड़ियों ने राज किया है।

    Mahindra Bolero

    भारत में पिछले महीने बोलेरो को लोगों के द्वारा पसंद किया गया है। वाहन निर्माता कंपनी ने अक्टूबर 2022 में इसकी कुल 8,772 यूनिट्स की सेल की है। इसकी तुलना पिछले साल के सामान्य अवधि से करें, तो कंपनी ने कुल 6,375 यूनिट की बिक्री की थी, जिसमें कुल 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं कंपनी ने हाल के दिनों में बोलेरो और बोलेरो नियो की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

    Mahindra Scorpio

    भारतीय बाजार में स्कॉर्पियो कई लोगों द्वारा पसंद की जाती है। ये सबसे अधिक सेल होने वाली लिस्ट में शामिल है। कंपनी ने अक्टूबर 2022 में कुल 7,438 यूनिट्स की सेल की है, इसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करें तो कुल 3,304 यूनिट की सेल की थी, जिसमें 125 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी देखी गई है।

    Mahindra XUV300

    अक्टूबर 2022 में कंपनी ने इस कार की कुल 6,282 यूनिट्स की सेल की है। कंपनी ने इस अक्टूबर 2021 में इस कार की कुल 4,203 यूनिट्स की सेल की थी, जिसमें कुल 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाल के दिनों की बात करें कंपनी ने देश में XUV300 Turbo Sport लॉन्च की है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    लंबे समय बाद निकाल रहे हैं बाइक तो अपनाएं ये टिप्स, एक झटके में चालू हो जाएगी आपकी मोटरसाइकिल

    इलेक्ट्रिक वाहन में कितने प्रकार के मोटर का होता है इस्तेमाल, जानें कौन सबसे दमदार और टिकाऊ

    Hybrid पावरट्रेन में आ सकती है आपकी फेवरेट Swift और Dzire कार