इन 5 मिड साइज एसयूवी के आगे फीकी पड़ गई बाकी गाड़ियां, Hyundai, Kia के साथ Tata भी Top 5 में शामिल
भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान किस निर्माता की किस एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री की जाती है। बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में भी कई बेहतरीन विकल्प ऑफर किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने किन मिड साइज एसयूवी की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता किस गाड़ी को जगह मिली है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पहले नंबर पर रही Hyundai Creta
हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Hyundai Creta की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 17838 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में 1.22 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई है।
दूसरे नंबर पर रही Maruti Victoris
मारुति की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर 2025 में ही विक्टोरिस को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से ही यह एसयूवी बाजार में काफी ज्यादा मांग में है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 11062 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके साथ ही इसे मिड साइज एसयूवी की लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है।
तीसरे नंबर पर आई Kia Seltos
किआ ने भी अपनी सबसे पसंदीदा एसयूवी में से एक सेल्टॉस की नई जेनरेशन को भारतीय बाजार में जनवरी 2026 में ही लॉन्च किया था। जिसके बाद इस एसयूवी मांग और ज्यादा बढ़ गई है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 11041 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में कीब 70 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
खबरें और भी
अगले नंबर पर रही Toyota Hyryder
टोयोटा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर हाइराइडर की बिक्री की जाती है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 10206 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसकी बिक्री में भी 93 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Top 5 में शामिल हुई Tata Sierra
टाटा मोटर्स की ओर से भी सिएरा को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने 9003 यूनिट्स की बिक्री हुई है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही इसकी डिलीवरी को भी शुरू किया गया है।