Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Top 5 SUVs In September 2022 : इन कंपनियों ने मचाई धूम, जमकर बिकी ये एसयूवी, आंकड़े जान आप खुद हो जाएंगे हैरान

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 03:31 PM (IST)

    Top 5 SUVs In September 2022 Tata Nexon भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी में से एक है। टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल पंच एसयूवी 2022 के अंत म ...और पढ़ें

    इन कंपनियों ने मचाई धूम जमकर बिकी ये एसयूवी
    इन कंपनियों ने मचाई धूम जमकर बिकी ये एसयूवी

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Top 5 SUVs In September 2022 : भारतीय बाजार में वाहन निर्माता कंपनियों ने सितंबर 2022 के महीने के अपने बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। आपको बता दें अधिकांश सभी कार निर्माता कंपनियों ने साल-दर-साल और महीने-दर-महीने शानदार ब्रिकी दर्ज की है। वहीं एसयूवी की मांग भी काफी तेजी से बढ़ते जा रही है।

    Maruti Brezza

    मारुति सुजुकी ने सितंबर 2022 में अपनी नई एसयूवी ब्रेज़ा कॉम्पैक्ट की कुल 15,445 यूनिट्स की सेल की है। जबकि पिछले महीने कंपनी ने 1,874 यूनिट्स की सेल की थी। जुलाई के महीने में नए मॉडल ने 1 लाख से अधिक बुकिंग दर्ज की हैं। इसे 5 स्पीड के मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ सिंगल 1.5L K15C NA पेट्रोल इंजन के साथ इसे पेश किया जाता है।

    Tata Nexon

    Tata Nexon भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी में से एक है। पिछले 6 महीनों में टाटा ने इसी अवधि में 14,000 से 15,000 Nexons की सेल की है। वहीं कंपनी ने सितंबर 2022 में 14,518 Nexon SUVs की सेल की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 9,211 एसयूवी सेल की थी।

    ये भी पढ़ें- 

    Mahindra Scorpio Classic S vs Bolero Neo N10 (O): दोनों में सबसे दमदार और फीका कौन ? यहा देखें तुलना क्या खास

    Tata Tigor EV: जल्दी करें अपने बजट को फिट! टाटा लेकर आ रहा है नए फीचर्स के साथ अपडेटेट ईवी, जानें डिटेल्स

    Hyundai Creta

    इंडियन मार्केट में ये कार 2020 में आई थी। वहीं क्रेटा एसयूवी अपनी कैटेगरी में सबसे अच्छी सेल होने वाली एसयूवी रही है। कंपनी ने सितंबर 2022 में 12,866 यूनिट्स की सेल की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 8,193 यूनिट्स की सेल की थी। इसे 3 इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है - एक 115bhp, 1.5L NA पेट्रोल, एक 115bhp, 1.5L टर्बो डीजल और एक 140bhp, 1.4L टर्बो पेट्रोल है।

    खबरें और भी

    Tata Punch

    टाटा मोटर्स की एंट्री लेवल पंच एसयूवी 2022 के अंत में लॉन्च होने के बाद से ही लगातार 10,000 से अधिक बिक्री कर रही है। वहीं कंपनी ने सितंबर 2022 में कुल 12,251 यूनिट्स की सेल की है। जिससे ये देश में 8वी सबसे अधिक मॉडल बन गया है। इसे मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

    Hyundai Venue

    हुंडई ने सितंबर 2022 में कुल 11,033 वेन्यू एसयूवी की सेल की है ,जबकि पिछले साल इसी महीने में 7,924 यूनिट्स की सेल की थी। जो साल दर साल 39.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। SUV को डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 1.0L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है।