Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Top 7-Seater Cars : फीचर्स लोडेड ये गाड़ियां बड़ी फैमली के लिए है बेस्ट, कीमत जान आप भी हो जाएंगे इनके फैन

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 05:32 PM (IST)

    Top 7-Seater Cars महिंद्रा लोगों के दिलों पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते रही है। इसे कंपनी ने कुल दो वेरिएंट में एस और एस 11 में पेश किया है। ...और पढ़ें

    : फीचर्स लोडेड ये गाड़ियां बड़ी फैमली के लिए है बेस्ट
    : फीचर्स लोडेड ये गाड़ियां बड़ी फैमली के लिए है बेस्ट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।Top 7-Seater Family Cars: देश में सभी वाहन निर्माता कंपनियों ने त्योहारों को लेकर अपनी कमर कस ली है। खरीदारों को आकर्षित करने के लिए उनके सौदा का फायदा लेकर आ रही है। इस साल भारतीय बाजार में कई एमपीवी लॉन्च हुई है। अगर आप इस त्योहारी सीजन अपने लिए  6 से 7 सीटर वाली फैमली कार लेना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लिस्ट लेकर आए है जिसे पढ़कर आप अपने लिए एक बेहतर कार सेलेक्ट कर सकते है।

    Maruti Ertiga

    ये सबसे किफायती एमपीवी में से एक है। MPV को 1.5L पेट्रोल के साथ-साथ CNG इंजन के साथ पेश किया गया है। पेट्रोल इंजन में ये कार 103 bhp और 136.8 nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसे मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8.41 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके साथ ही इस कार में फीचर्स की एक लंबी लिस्ट भी है।

    ये भी पढ़ें -

    Tata Tiago EV : दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कितनी अलग है टाटा टियागो, लॉन्चिंग के बाद सामने आई ये जानकारी

    Automatic Cars in India : इस दिवाली 10 लाख से कम कीमत में घर लाएं ये बेस्ट गाड़ी ,जानें इस लिस्ट में कौन शामिल

    Kia Carens

    इस साल के शुरुआत में खरीदारों को चुनने के लिए वेरिएंट विकल्पों और पावरट्रेन विकल्पों की एक लंबी सूची के साथ इसे पेश किया गया है।देश में Carens के 5 वेरिएंट ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। जबकि इसमें तीन इंजन ऑफर - 115 bhp 1.5L NA पेट्रोल, 140 bhp 1.4L टर्बो पेट्रोल, और 115 bhp 1.5L डीजल इंजन पर है। एमपीवी के मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसकी कीमत  9.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    Mahindra Scorpio Classic

    महिंद्रा लोगों के दिलों पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। इसे कंपनी ने कुल दो वेरिएंट में एस और एस 11 में पेश किया है। स्कॉर्पियो क्लासिक को केवल 7-सीटर केबिन के साथ लाया गया है। इसमें 2.2L टर्बो डीजल इंजन मिलता है।एसयूवी में अपडेटेड एक्सटीरियर और एक बेहतर केबिन भी है। इसकी कीमत  11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

    खबरें और भी