Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Top bikes in October 2023: अक्टूबर में सबसे अधिक बिकीं ये टॉप 5 बाइक्स, Hero के बाद इस कंपनी का रहा जलवा

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 08:09 AM (IST)

    Most demanding bikes in October 2023 अगर आप भी अपने लिए एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए पिछले महीने अक्टूबर में सबस ...और पढ़ें

    Top bikes in October 2023: टॉप 5 बाइक्स की लिस्ट
    Top bikes in October 2023: टॉप 5 बाइक्स की लिस्ट

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। मार्केट में दोपहिया वाहनों को काफी अधिक पसंद किया जाता है। आप रोड़ पर भी कार से अधिक दोपहिया वाहनों को ही देखते होंगे। देश में अधिकतर लोग अपने रोजाना इस्तेमाल के लिए दोपहिया वाहनों को ही अधिक पसंद करते हैं।

    अगर आप भी अपने लिए एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और ये चाहते हैं कि आपके घर भी सबसे लोकप्रिय बाइक आए तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपके लिए पिछले महीने अक्टूबर में  सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 5 बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इसमें क्या कुछ खास है।

    Hero splendor

    मार्केट में ये बाइक ब्रिकी के मामले में पहले नंबर पर है। कंपनी ने इसकी कुल 3,11,031 यूनिट्स की सेल की है। जिसके कारण ये सबसे अधिक बिकने वाली बाइक बन गई है। वहीं अक्टूबर 2022 में कंपनी ने इसकी कुल 2,61,721 यूनिट्स ही सेल की थी।

    Honda shine

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन है। कंपनी ने इसकी कुल 1,63,587 यूनिट्स  की सेल की है। वहीं पिछले महीने ब्रिकी का आंकड़ा कुल 1,30,916 यूनिट्स का था।

    Bajaj Pulsar

    तीसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही, वाहन  निर्माता कंपनी ने इस बाइक की कुल 1,61,572 यूनिट्स की सेल की थी। जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने कुल 1,13,870 यूनिट्स की सेल की थी।

    Hero HF Deluxe

    Hero HF Deluxe की भी बढ़िया ब्रिकी है। पिछले महीने कंपनी ने इस बाइक की कुल 1,17,719 यूनिट्स की सेल की है। जबकि पिछले साल कंपनी ने इसी महीने में कुल 84,118 यूनिट्स की सेल की थी।

    खबरें और भी

    Bajaj Platina

    वहीं पांचवें नंबर पर कंपनी ने Bajaj Platina की कुल 74,539 यूनिट्स की सेल की है। वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी महीने से करें तो कंपनी ने अक्टूबर 2022 में इसकी कुल 57,842 यूनिट्स की सेल की थी।

    यह भी पढ़ें-

    Geneva International Auto Show में Renault पेश करेगी ये जबरदस्त इलेक्ट्रिक कार, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स

    Toyota भारत में सेट अप करेगी अपना तीसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, 2026 से शुरू होगा प्रोडक्शन