विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

October 2024 में रही इन Mid Size Sedan Cars की मांग, जानें किसकी हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री

Updated: Sun, 17 Nov 2024 11:59 AM (IST)

देश में SUV सेगमेंट के अलावा आराम और लग्‍जरी के लिए सेडान कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। Maruti Hyundai Volkswagen और Skoda जैसी वाहन निर्माताओं ...और पढ़ें

अक्‍टूबर 2024 में किस मिड साइज सेडान की कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है।
अक्‍टूबर 2024 में किस मिड साइज सेडान की कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है।

HighLights

  1. October 2024 में एसयूवी और हैचबैक के साथ मिड साइज सेडान कारों की भी रही मांग
  2. Skoda, Hyundai, Honda, Volkswagen की सेडान कारों की हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देशभर में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size Sedan Car सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको October 2024 के दौरान किस Mid Size Sedan Cars की कितनी बिक्री हुई है, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

Maruti, Hyundai, Volkswagen और Skoda जैसी वाहन निर्माताओं की ओर से देश में Mid Size Sedan Car सेगमेंट में बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक October 2024 के दौरान देशभर में एसयूवी और हैचबैक के साथ ही मिड साइज सेडान कारों की मांग भी देखने को मिली। इस सेगमेंट में देशभर में बीते महीने कुल 6800 से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल October में इन कारों की कुल बिक्री करीब 8200 यूनिट्स की रही थी।

यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 के Top वेरिएंट ZXI+ को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

सबसे ज्‍यादा रही इस सेडान कार की मांग

Volkswagen की ओर से Virtus को मिड साइज सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस सेडान कार की October 2024 के दौरान कुल 2351 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल October 2023 में इस सेडान कार की कुल बिक्री 1772 यूनिट्स की रही थी।

दूसरे नंबर पर रही Skoda Slavia

फॉक्‍सवैगन की वर्टुस की तरह ही स्‍कोडा की स्‍लाविया को भी मिड साइज सेडान के तौर पर लाया जाता है। कंपनी की इस सेडान कार की October 2024 के दौरान 1637 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इस कार को 1943 लोगों ने खरीदा था।

तीसरे नंबर पर आई Hyundai Verna

October 2024 के दौरान देश में हुंडई की Verna की भी मांग रही। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बीते महीने में इस मिड साइज सेडान कार की कुल 1272 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने इस कार की कुल 2313 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Honda City की भी रही मांग

जापानी कार निर्माता होंडा की ओर से भी इस सेगमेंट में सिटी को ऑफर किया जाता है। करीब 27 साल से इस सेडान कार को भारत में पसंद किया जाता है। बीते महीने में इस कार की कुल 1004 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि October 2023 के दौरान इसकी 1553 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Maruti Ciaz की हुई कम बिक्री

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से इस सेगमेंट में सियाज को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार की October 2024 के दौरान सिर्फ 659 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है। पिछले साल इसी महीने में इस कार को 695 ग्राहकों ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें- साल के अंत में नई कार खरीदने के 5 बड़े फायदे, गाड़ी अपग्रेड करने के लिए हो जाएंगे मजबूर