Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    May 2024 में Toyota की किस SUV और MPV को खरीदने पर कितना करना होगा इंतजार, जानें पूरी डिटेल

    Updated: Tue, 21 May 2024 11:00 AM (IST)

    जापानी कार निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कार एमपीवी और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक May ...और पढ़ें

    Toyota की किस गाड़ी पर May 2024 में कितनी है वेटिंग, जानें डिटेल।
    Toyota की किस गाड़ी पर May 2024 में कितनी है वेटिंग, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. टोयोटा की सभी गाड़ियों पर May 2024 में है वेटिंग
    2. Innova Hycross पर है सबसे ज्‍यादा वेटिंग पीरियड
    3. Glazna, Hilux के लिए करना होगा सबसे कम इंंतजार

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Toyota भारतीय बाजार में हैचबैक, एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर करती है। कंपनी की किस गाड़ी पर May 2024 में कितनी वेटिंग चल रही है। हम आपको इस खबर में यह जानकारी दे रहे हैं।

    Toyota Glanza पर कितनी वेटिंग

    टोयोटा की सबसे सस्‍ती कार के तौर पर ग्‍लैंजा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस हैचबैक कार को अगर इस महीने खरीदना है तो करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को बुक करने के बाद एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

    Urban Cruiser पर कितना इंतजार

    मिड साइज एसयूवी के तौर पर टोयोटा की ओर से अर्बन क्रूजर हाइराइडर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को हाइब्रिड और नियो ड्राइव के वेरिएंट्स में लाया जाता है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं नियो ड्राइव वेरिएंट के लिए आपको छह महीने तक वेट करना पड़ेगा। एसयूवी के सीएनजी वर्जन पर भी पांच महीने की वेटिंग चल रही है।

    यह भी पढ़ें- खरीदनी है Compact SUV सेगमेंट की कार, जानें किस गाड़ी पर है May 2024 में कितनी वेटिंग

    Rumion के लिए कितना इंतजार

    बजट MPV के तौर पर Toyota Rumion को ऑफर करती है। कंपनी की इस एमपीवी के नियो ड्राइव वेरिएंट पर करीब तीन महीने और सीएनजी वर्जन के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    Innova Crysta पर कितनी वेटिंंग

    बजट MPV के ऊपर के सेगमेंट में कंपनी Innova Crysta को ऑफर करती है। इस गाड़ी को सिर्फ डीजल वर्जन में ही लाया जाता है। इस गाड़ी के लिए पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Innova Hycross

    टोयोटा की ओर से Innova Hycross को पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसके पेट्रोल वर्जन को बुक करने के बाद छह महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इसके हाइब्रिड वर्जन पर 14 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। हाइब्रिड वर्जन के ZX और ZX (O) की बुकिंग कंपनी ने अस्‍थाई तौर पर रोक दी है।

    Toyota Hilux पर भी है वेटिंग

    टोयोटा लाइफस्‍टाइल पिकअप के तौर पर Hilux को ऑफर करती है। कंपनी के इस दमदार ऑफ रोडिंग क्षमता वाले पिकअप के लिए भी एक महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

    टोयोटा Fortuner पर भी करना होगा इंतजार

    कंपनी की ओर से फुल साइज एसयूवी के तौर पर Fortuner को ऑफर किया जाता है। यह भारत में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी की लिस्‍ट में भी शामिल है। इस गाड़ी को खरीदने के लिए दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Toyota Camry के लिए कितना इंतजार

    टोयोटा की ओर से लग्‍जरी सेडान कार के तौर पर Camry को लाया जाता है। इस गाड़ी को बुक करवाने के बाद एक महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Toyota Vellfire पर कितनी वेटिंग

    टोयोटा की ओर से लग्‍जरी एमपीवी के तौर पर Vellfire को लाया जाता है। कंपनी की इस करोड़ों रुपये की लग्‍जरी एमपीवी को बुक करवाने के बाद इसकी डिलीवरी के लिए 12 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Car Waiting Period: May 2024 में किस प्रीमियम हैचबैक के लिए कितना करना होगा इंतजार, जानें डिटेल