Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Toyota Price Hike: टोयोटा की गाड़ियों को खरीदना एक अप्रैल से हो जाएगा महंगा, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 04:00 PM (IST)

    जापानी कार निर्माता Toyota भारत में हैचबैक से लेकर एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट की कई कारों की बिक्री करती है। लेकिन जल्‍द ही कंपनी की कारों और एसयूवी को ...और पढ़ें

    Toyota की ओर से एक अप्रैल 2024 से Price Hike करने की घोषणा की गई है।
    Toyota की ओर से एक अप्रैल 2024 से Price Hike करने की घोषणा की गई है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हैचबैक, एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में कई बेहतरीन कारों को ऑफर करने वाली कंपनी Toyota ने घोषणा की है कि वह जल्‍द ही अपने पोर्टफोलियो में मौजूद वाहनों की कीमत बढ़ाएगी। कंपनी की ओर से एक अप्रैल से वाहनों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी (Price Hike) की जाएगी। कीमत में बढ़ोतरी किस कारणों से हो रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Toyota करेगी Price Hike

    जापान की वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में एक अप्रैल 2024 से अपने पोर्टफोलियो में मौजूद कार, एमपीवी और एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी की जाएगी। टोयोटा ने कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी देने के साथ यह भी बताया है कि ऐसा इनपुट कॉस्‍ट में बढ़ोतरी और ऑपरेशनल खर्चों के कारण किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Tata Nexon: टाटा ने Nexon SUV के पांच नए वेरिएंट किए पेश, खरीदने से पहले जानें कीमत और फीचर्स

    कितनी होगी बढ़ोतरी

    कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नए वित्‍तीय वर्ष के शुरू होने पर कंपनी अधिकतम एक फीसदी तक की बढ़ोतरी कर देगी। लेकिन यह जानकारी नहीं दी है कि किस गाड़ी के किस वेरिएंट की कीमत को कितना बढ़ाया जाएगा।

    पोर्टफोलियो में कितनी कारें

    टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में 11 वाहनों को ऑफर करती है। कंपनी हैचबैक के तौर पर Glanza को ऑफर किया जाता है। लग्‍जरी सेडान के तौर पर कैमरी को पेश किया जाता है। जबकि एमपीवी सेगमेंट में कंपनी सबसे ज्‍यादा विकल्‍प ऑफर करती है। इस सेगमेंट की शुरूआत रूमीऑन से होती है और इसके बाद Innova Crysta, Innova Hycross को ऑफर किया जाता है। लग्‍जरी एमपीवी सेगमेंट में कंपनी Vellfire को ऑफर करती है। हैचबैक, सेडान और एमपीवी के अलावा कंपनी एसयूवी सेगमेंट में अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फॉर्च्‍यूनर, Legender, लैंड क्रूजर 300 को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Upcoming Diesel SUV: सात सीटों वाली चार एसयूवी जल्‍द होंगी डीजल इंजन के साथ लॉन्‍च, जानें कौन कौन सी कंपनियां कर रही हैं तैयारी