Toyota की कारों को खरीदना हो गया महंगा, किस गाड़ी की कीमत में हुई कितनी बढ़ोतरी
वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से किस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी क ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद अब निर्माता ने अपनी कारों की कीमत को बढ़ा दिया है। निर्माता ने किस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बढ़ गई कीमत
टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दी गई है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक टोयोटा की सभी कारों पर कीमत में अलग अलग बढ़ोतरी की गई है। निर्माता की ओर से पांच हजार रुपये से लेकर 2.।6 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी कारों की कीमत में की है।
सबसे कम बढ़ी इस एसयूवी की कीमत
निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में टोयोटा हाईराइडर को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के मुताबिक अब इसे खरीदने में पांच हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
खबरें और भी
सबसे ज्यादा बढ़ी इस एसयूवी की कीमत
निर्माता की ओर से सबसे ज्यादा कीमत में बढ़ोतरी लग्जरी एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली लैंड क्रूजर में की गई है। इस एसयूवी की कीमत में 2.16 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
बाकी कारों की कीमत में कितनी बढ़ोतरी
टोयोटा की ओर से बाकी कारों की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। जिनमें फॉर्च्यूनर की कीमत में 69 हजार रुपये, इनोवा हाईक्रॉस की कीमत में 39 से 54 हजार रुपये, टोयोटा क्रिस्टा की कीमत में 39 हजार रुपये, ग्लैंजा ऑटोमैटिक की कीमत में 20 हजार रुपये, टेजर टर्बो की कीमत में 22 हजार रुपये, हाइलक्स की कीमत में 56 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।