यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Toyota Innova Hycross में मिलती है वो सुविधाएं जिसमें Mahindra XUV700 चूक जाता है,जानें दोनों में कितनी समानता
भारतीय बाजार में आने वाले महीनों में कंपनी टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस के कीमतों की घोषणा करेगी।आज हम आपके लिए एक्सयूवी 700 और इनोवा हाई क्रॉस के बीच का अं ...और पढ़ें

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में नई Toyota Innova Hycross को पेश कर दिया गया है। हालांकि इसकी बुकिंग पहले से ही चालू हो चुकी है। जनवरी 2023 में इसकी कीमत का खुलासा भी कंपनी कर सकती है। एमपीवी के ऑप्शन में Kia Carens और Carnival इसमें शामिल है।

जबकि टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस और महिंद्रा एक्सयूवी 700 जैसे समान आकार की है। कंपनी ने हाई क्रॉस को कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। ये सात सीटर वाली एसयूवी स्पेस में, एक्सयूवी 700 सबसे अधिक तकनीक से भरी हुई है। ये डाइमेंशन के मामले में समान हैं और इससे भी जरूरी ये है कि दोनों मोनोकोक थ्री -रो वाली कारें है। हालांकि, MPV में SUV की तुलना में कई फीचर्स भी है।
टोयोटा में स्ट्रॉन्ग -हाइब्रिड पावरट्रेन
इनोवा को पावर देने के लिए इसमें एक 2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जिसे इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक छोटे बैटरी पैक को जोड़कर हाइब्रिडाइजेशन के साथ चुना सकता है। वाहन निर्माता कंपनी 21.1kmpl की ईंधन क्षमता का दावा करती है। इसमें पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं जो Mahindra में मौजूद नहीं है। ये 10 सेकंड के अंदर 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। XUV700 में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन है , जो Innova के पेट्रोल-हाइब्रिड ऑप्शन मे बहुत अधिक टॉर्क जनरेट करता है।
दूसरी रो में ऑटोमन सीटों के साथ छह सीटों का ऑप्शन मिलता है
इनोवा हाईक्रास के बड़े वेरिएंट में छह सीट कॉन्फ़िगरेशन है। वहीं XUV700 को दो (पांच-सीटर) और तीन पंक्तियों (सात-सीटर) के साथ आती है। इनोवा तीन रो वाली मॉडल है। आधिकारिक तौर पर, टोयोटा ने अपनी तीसरे रो को तीन सीटर बंच के रूप में लिस्ट किया है।
खबरें और भी
ऑटोमेटिक बूट
कंपनी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को पावर्ड टेलगेट के साथ पेश करती है, जिसे सिर्फ एक बटन के टच से खोला या बंद किया जा सकता है। दूसरी ओर XUV700 में एक पारंपरिक टेलगेट मिलता है इसे मैन्युअल रूप से खोलने या हाथों से बंद करने की जरूरत होती है। केवल लैच को इलेक्ट्रॉनिक रूप से रिलीज़ या लॉक भी किया जा सकता है।
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
आपको बता दे हाईक्रास में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट है, जो एसयूवी 700 में मिलती है। अगर आप अपने लिए आरामदेह कार ढूढ़ रहे हैं तो ये 10-15 लाख रुपये की कई कारों में पाई जाती है। लेकिन ये भारतीय बाजार में मौजूद महिंद्रा एसयूवी 700 में नहीं है।
दोनों में मिलती कुछ सामान्य विशेषताएँ
दोनों गाड़ियों में कुछ सामान्य फीचर्स भी मिलते हैं। फीचर्स लिस्ट में कुछ समानताएं है। दोनों में ही फुल एलईडी लाइटिंग, 18-इंच के एलॉय, प्रीमियम साउंड सिस्टम के साथ बड़े टचस्क्रीन डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एक डिजिटल ड्राइवर का डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, छह एयरबैग तक, एक 360-डिग्री कैमरा और रडार-आधारित ADAS मिलते हैं।



