विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब Toyota की गाड़ियों में आई खराबी, कंपनी ने वापस बुलाईं 1.45 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स

Published: Wed, 26 Jun 2024 08:00 PM (IST)

दुनियाभर में बेहतरीन और दमदार कारों के लिए अलग पहचान कायम करने वाली जापानी वाहन निर्माता Toyota की कई कारों ...और पढ़ें

अमेरिका में टोयोटा की ओर से 1.45 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स के लिए Recall को जारी किया गया है।
अमेरिका में टोयोटा की ओर से 1.45 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स के लिए Recall को जारी किया गया है।

HighLights

  1. अमेरिका में टोयोटा ने अपनी 1.45 लाख से ज्‍यादा कारों को Recall किया
  2. कंपनी ने साइड कर्टेन एयरबैग में खराबी की जानकारी मिलने के बाद जारी किया Recall

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से अपनी 1.45 लाख से ज्‍यादा कारों के लिए Recall को जारी किया गया है। कंपनी की ओर से किस तरह की खामी मिलने के बाद इतनी बड़ी संख्‍या में कारों को वापस बुलाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Toyota ने जारी किया Recall

टोयोटा की ओर से अपनी दो एसयूवी में खामी मिलने के बाद Recall को जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की Grand Highlander और टोयोटा के लग्‍जरी ब्रॉन्‍ड Lexus की TX में खराबी की जानकारी सामने आई है।

क्‍या आई खराबी

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की दोनों एसयूवी के साइट कर्टेन एयरबैग में खराबी की जानकारी मिली है। ड्राइवर साइड का यह एयरबैग कुछ हादसों के दौरान नहीं खुला। ऐसे मामले सामने आए कि कुछ दुर्घटनाओं के समय ड्राइवर साइड की खिड़की खुली होने के कारण एयरबैग नहीं खुला।

यह भी पढ़ें- जापानी कंपनी Lexus की कारों में आई खराबी, जानें कितनी यूनिट्स को किया Recall

जल्‍द होगी ठीक

कंपनी ने जानकारी दी है कि फिलहाल इस समस्‍या को सुलझाने के लिए टीम काम कर रही है और वाहन मालिकों को अगस्‍त के मध्‍य तक जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद वह कंपनी के सर्विस सेंटर पर अपनी गाड़ी ले जाकर उसे बिना कोई अतिरिक्‍त चार्ज दिए ही ठीक करवा पाएंगे।

पिछले साल हुई थीं लॉन्‍च

अमेरिकी बाजार में कंपनी की ओर से इन दोनों मॉडल्‍स को पिछले साल ही लॉन्‍च किया गया था। दोनों ही मॉडल्‍स एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों ही बड़े क्रॉसओवर एसयूवी सेगमेंट में पेश किए जाते हैं। दोनों में ही तीन रो सीट्स को दिया जाता है और इनको इंडियाना की प्रिंसटन फैक्‍ट्री में बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Toll बूथ पर डबल टोल और मनमानी होगी खत्‍म, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने अधिकारियों को दी क्‍या सलाह, जानें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।