TVS iQube Million R एडिशन हुआ लॉन्च, क्या है खासियत और कितनी है कीमत
वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर iQube की बिक्री की जाती है। निर्माता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए निर्माताओं की ओर से नए विकल्प ऑफर किए जा रहे हैं। TVS की ओर से हाल में ही iQbue के MillionR एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी रेंज दी गई है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुआ TVS iQube MillionR एडिशन
टीवीएस की ओर से ऑफर किए जाने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर आई क्यूब के मिलियन आर एडिशन को औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
क्या है खासियत
निर्माता की ओर से नए एडिशन में ऑरोरा ग्रीन रंग को ऑफर किया गया है। इसके साथ ही इस स्कूटर में प्रीमियम सीट, मिलियन आर की बैजिंग और नए ग्राफिक्स को दिया गया है।
कितनी है रेंज
टीवीएस की ओर से इस एडिशन को 3.5 KWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इससे स्कूटर को 145 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता ने इस एडिशन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट में नया स्टोरेज को दिया है। जिससे इस स्कूटर में अब 32 लीटर की जगह सामान रखने के लिए 35.5 लीटर की जगह मिल रही है। साथ ही इस स्कूटर में 118 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर्स को भी दिया गया है।
कितनी है कीमत
टीवीएस की ओर से आई क्यूब के मिलियन आर एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये रखी गई है।
किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में टीवीएस की ओर से आई क्यूब को इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hero Vida VX, Ola S1, Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ होता है।
