विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TVS Jupiter 110 की Spectral Range हुई लॉन्‍च, पहले से ज्‍यादा बेहतर हुआ, कितनी है कीमत

Updated: Thu, 27 Aug 2026 12:52 PM (IST)

दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से भारतीय बाजार में कई स्‍कूटर ऑफर किए जाते हैं। निर्माता ने TVS ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में टीवीएस की ओर से कई सेगमेंट में स्‍कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से स्‍कूटर सेगमेंट में TVS Jupiter 110 को ऑफर किया जाता है। अब इस स्‍कूटर को Spectral Range को भी लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। किस तरह की खासियत के साथ कितना दमदार इंजन दिया है। किस कीमत इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

TVS Jupiter 110 jagran 21268

लॉन्‍च हुई नई रेंज

टीवीएस की ओर से भारतीय बाजार में जुपिटर की नई रेंज के तौर पर Spectral Range को लॉन्‍च कर दिया है। इस रेंज में दो नए रंगों के विकल्‍प के साथ इसे ड्यूल टोन रंगों में ऑफर किया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर की नई रेंज में प्रीमियम और लंबी सीट को दिया है। इसके साथ ही सीक्‍वेंशियल टर्न इंडीकेटर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, 33 लीटर बूट स्‍पेस, स्‍मार्ट कनेक्‍ट तकनीक, नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट, TVS iGO असिस्ट जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

टीवीएस की ओर से इस स्‍कूटर के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 113.3 सीसी की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से स्‍कूटर को 5.9 किलोवाट की पावर और 9.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

अधिकारियों ने कही यह बात

टीवीएस मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध हलदर ने कहा कि टीवीएस जुपिटर डुअल-टोन इस यात्रा को और आगे बढ़ाता है, जिसमें सेगमेंट में पहली बार स्पेक्ट्रल रंगों की पेशकश की गई है, साथ ही सेगमेंट में पहली बार सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप और बहुत कुछ शामिल हैं।

कितनी है कीमत

टीवीएस जुपिटर के स्‍पेक्‍ट्रकल रेंज को दो नए रंगों के साथ ऑफर किया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 89825 रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें- TVS iQube Million R एडिशन हुआ लॉन्‍च, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत