विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

August 2024 में TVS ने 3.91 लाख टू-व्हीलर बेची, 13 फीसदी की बढ़ोतरी

Published: Mon, 02 Sep 2024 11:29 AM (IST)

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन दो पहिया वाहनों ...और पढ़ें

अगस्‍त 2024 के दौरान टीवीएस ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।
अगस्‍त 2024 के दौरान टीवीएस ने कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. अगस्‍त 391588 यूनिट्स की बिक्री टीवीएस ने की
  2. YoY बेसिस पर बिक्री में हुई 13 फीसदी की बढ़ोतरी

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता TVS मोटर्स की ओर से कई बेहतरीन बाइक्‍स और स्‍कूटर की बिक्री की जाती है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। वार्षिक आधार पर कैसा प्रदर्शन (TVS motors August 2024 sales) रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

टीवीएस ने की 3.91 लाख यूनिट्स की बिक्री

टीवीएस मोटर्स ने अगस्‍त 2024 के दौरान 391588 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की है। इसके पहले कंपनी की ओर से अगस्‍त 2023 के दौरान 345848 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक बिक्री में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- August 2024 में लॉन्‍च हुईं ये बाइक और स्कूटर, लिस्ट में TVS, Ola से लेकर Ducati की गाड़ियां शामिल

दो पहिया वाहनों की कैसी रही बिक्री

टीवीएस से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने दो पहिया वाहनों की बिक्री में 14 फीसदी की वार्षिक बढ़त हासिल की है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान 378841 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल अगस्‍त 2023 के दौरान यह संख्‍या 332110 यूनिट्स रही थी। घरेलू बाजार में कंपनी ने 289073 यूनिट्स की बिक्री की है और पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 256619 यूनिट्स रही थी।

मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी कंपनी ने अगस्‍त 2024 के दौरान 11 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। बीते महीने कंपनी ने 170486 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अगस्‍त 2023 के दौरान यह संख्‍या 153047 यूनिट्स की थी।

इलेक्ट्रिक वाहनों का कितना योगदान

टीवीएस की ओर से आईसीई के साथ ही इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री भी की जाती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने August 2024 के दौरान 24779 यूनिट्स की बिक्री, जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान 23887 यूनिट्स की बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक बिक्री में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें- भारत में मिलने वाले 5 सबसे पावरफुल पेट्रोल स्कूटर, लिस्ट में TVS और BMW के स्कूटर शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।