Ultraviolette X47 का नया सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 211 KM की रेंज
Ultraviolette X47: अल्ट्रावॉयलेट ने अपनी X47 बाइक का नया शुरुआती वेरिएंट लॉन्च किया है। इसमें मुख्य फीचर्स को बरकरार रखते हुए रडार सिस्टम को हटा दिया गया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता कंपनी Ultraviolette की सबसे नई बाइक X47 को पिछले साल कई वेरिएंट्स में पेश किया गया था। इन सभी वेरिएंट्स में ब्रांड का हाइपरसेंस रडार सिस्टम दिया गया था। अब कंपनी की वेबसाइट पर नया एंट्री लेवल वेरिएंट लिस्ट किया गया है जिसे सिर्फ X47 नाम दिया गया है। इसके आने से अब इस लाइन-अप में कुल वेरिएंट्स की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
Ultraviolette X47 की कीमत
नए बेस X47 वेरिएंट में अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव का हाइपरसेंस राडार सूट (Hypersense Radar Suite) नहीं दिया गया है। इस रडार सिस्टम में पीछे से टक्कर की चेतावनी, लेन बदलने में मदद, ओवरटेक अलर्ट और ब्लाइंड -स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं। ओरिजिनल मॉडल से केवल इसी रडार सिस्टम का न होना ही एकमात्र अंतर है।
स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस
इसके अलावा, X47 Oiginal के मुकाबले इसके स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है जो पहले इस रेंज का शुरुआती मॉडल था। यह बाइक अभी भी उसी 27kW की इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है जो 145kmph की टॉप स्पीड और 2.8 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। इसमें 7.1kWh का बैटरी पैक भी बरकरार रखा गया है जो 211 किमी की IDC रेंज का दावा करता है।
सुरक्षा और बाकी फीचर्स
ओरिजिनल मॉडल की ही तरह इस नए बेस वेरिएंट में भी ड्यूल-चैनल ABS, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड और पार्क असिस्ट स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में मिलते रहेंगे। इसमें मिलने वाल तीन राइडिंग मोड्स- Glide, Combat और Ballistic के साथ-साथ वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी बिना किसी बदलाव के पहले जैसा ही रखा गया है।
