Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी में रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स खत्‍म होने पर किन Hybrid Cars को होगा फायदा, जानें डिटेल

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 09:05 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से हाइब्रिड कारों पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स को खत्‍म (Hybrid Cars Road Tax Slashed in UP) कर दिया गया है। जिसके बाद राज्‍य में ...और पढ़ें

    भारतीय बाजार में मारुति, होंडा और टोयोटा की ओर से Hybrid Cars को ऑफर किया जाता है।
    भारतीय बाजार में मारुति, होंडा और टोयोटा की ओर से Hybrid Cars को ऑफर किया जाता है।

    HighLights

    1. उत्‍तर प्रदेश में Hybrid Cars पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स को किया गया खत्‍म
    2. टैक्‍स खत्‍म करने का फायदा मारुति, टोयोटा और होंडा की कारों को मिलेगा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। यूपी की योगी सरकार ने Hybrid Cars और PHEV कारों पर लगने वाले रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स को खत्‍म कर दिया गया है। टैक्‍स खत्‍म होने के बाद अब इस तकनीक के साथ आने वाली कारों को खरीदना भी सस्‍ता हो गया है। अगर आप भी उत्‍तर प्रदेश में रहते हुए नई Hybrid कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 30 लाख रुपये से कम कीमत में कौन सी कारों को खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Maruti Grand Vitara

    मारुति की ओर से ग्रैंड विटारा एसयूवी को हाइब्रिड तकनीक के साथ ऑफर किया जाता है। इस कार में Smart Hybrid और Strong Hybrid तकनीक को दिया जाता है। इस तकनीक के साथ आने वाली ग्रैंड विटारा की एक्‍स शोरूम कीमत 18.43 लाख रुपये से शुरू होती है।

    Maruti Invicto

    मारुति की ओर से सबसे महंगी गाड़ी के तौर पर इनविक्‍टो को लाया जाता है। इसमें भी कंपनी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड तकनीक को ऑफर करती है। इसके सभी वेरिएंट में इसी तकनीक को दिया जाता है। मारुति इनविक्‍टो की एक्‍स शोरूम कीमत 25.21 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश सरकार ने किया बड़ा फैसला, Hybrid कार खरीदने वालों को होगी लाखों रुपये की बचत, जानें पूरी डिटेल

    Honda City E-HEV

    जापानी वाहन निर्माता होंडा की ओर से भी मिड साइज सेडान कार सिटी को इलेक्ट्रिक हाइब्रिड तकनीक के साथ लाया जाता है। कंपनी की यह इकलौती कार है जिसे इस तकनीक के साथ भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 20.55 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

    खबरें और भी

    Toyota Urba Cruiser Hyryder

    जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से भी भारतीय बाजार में Urban Cruiser Hyryder को Hybrid तकनीक के साथ पेश किया जाता है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन इसके हाइब्रिड वर्जन की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत 16.66 लाख रुपये है।

    Toyota Innova Hycross

    टोयोटा की ओर से हाइब्रिड एमपीवी के तौर पर Innova Hycross को भी ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को हाइब्रिड तकनीक के साथ 25.97 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Tata Safari और Harrier को July 2024 में खरीदने का बेहतरीन मौका, कम कीमत के साथ मिल रहे लाखों रुपये के Discount Offers