यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Upcoming EV Cars: भारतीय बाजार जल्द लॉन्च होंगी तीन EV, MG से लेकर Mahindra तक कर रहे तैयारी
फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले अगर आप इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। बाजार में जल्द ही एक-दो नहीं बल ...और पढ़ें

HighLights
- भारतीय बाजार में तीन नई EV को जल्द लॉन्च किया जाएगा
- MG, Mahindra और Kia कर रहे हैं नई EV लाने की तैयारी
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले अगर आपको इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन है तो जल्द ही तीन नई EV को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। किस कंपनी की ओर से कब तक और किस कीमत पर इन कारों और एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
MG Windsor EV
ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नई ईवी के तौर पर Windsor EV को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से इसे CUV सेगमेंट में लाया जाएगा। JSW MG Windsor EV को भारतीय बाजार में 11 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें कनेक्टिड एलईडी लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के समय इस गाड़ी को 15 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत के आस-पास लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- MG Windsor EV को मिलेगा बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, नए टीजर में दिखी झलक, 11 सितंबर को होगी लॉन्च
Mahindra XUV 3XO EV
भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से भी जल्द ही नई ईवी के तौर पर XUV 3XO को लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इस बारे में आधिकारिक एलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि इसे भी साल के आखिरी में या अगले साल की पहली तिमाही में लाया जा सकता है। ICE वेरिएंट की तरह ही इसमें भी पैनोरमिक सनरूफ, बेहतरीन इंटीरियर और ADAS जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसे 12 लाख रुपये की संभावित कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
.jpg)
Kia EV9
रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ कोरियाई वाहन निर्माता KIA की ओर से भी EV सेगमेंट में नई गाड़ी लाने की तैयारी की जा रही है। किआ की ओर से एक से दो महीनों में EV9 को पेश किया जा सकता है। इस गाड़ी को कंपनी की ओर से जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। किआ की ओर से EV9 को कुछ बाजारों में ऑफर किया जाता है। फुल चार्ज के बाद 541 किलोमीटर तक की रेंज के साथ ही इसमें हाइवे ड्राइविंग पायलट सिस्टम, Level-3 ADAS, 19,20, 21 इंच के टायर, वर्टिकल हैडलैंप, स्टार मैप एलईडी डीआरएल, पुश बटन स्टार्ट, स्मार्ट की, ऑटो रेन सेसिंग वाइपर्स, तीन जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।