MG कर रही नई गाड़ी के लॉन्च की तैयारी, किस सेगमेंट में कब आ सकती है भारत
वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई गाड़ी को भारत में लॉन्च ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता MG मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक से लेकर कई सेगमेंट में वाहनों को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च किया जा रहा है। इसे किस कीमत पर किस तरह की खासियत के साथ किस सेगमेंट में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
MG ला रही नई गाड़ी
वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई गाड़ी के लॉन्च की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इसकी जानकारी औपचारिक तौर पर दी गई है।
क्या मिली जानकारी
एमजी की ओर से यह जानकारी दी गई है कि वह जल्द ही नई गाड़ी को भारत में लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन किस गाड़ी को किस तरह की खासियत के साथ लाया जा सकता है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
कब होगी लॉन्च
एमजी की ओर से भारत में औपचारिक तौर पर नई गाड़ी को 16 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। तारीख के ने साथ ही एमजी की ओर से जानकारी दी गई है कि इंटरनेट इनसाइड भारत में ड्राइविंग के तरीके को बदल दिया है। अब अगली क्रांति देश को देने का समय है। हम भारत में NEV के बारे में सोचने के तरीके को फिर से परिभाषित कर रहे हैं।
किस सेगमेंट में होगी ऑफर
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक या PHEV गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद इसलिए की जा रही है क्योंकि निर्माता की ओर से इंटरनेट इनसाइड की बात कही गई है, जो एमजी की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की गई हेक्टर के लिए कही गई थी। इस फीचर के साथ निर्माता ने हेक्टर को भारत में लॉन्च किया था।
खबरें और भी
किस गाड़ी को किया जा सकता है ऑफर
यह गाड़ी MG Starlight 560 पर आधारित हो सकती है। जिसको भारत में पहले से ही टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है।
मिलेंगे कैसे फीचर्स
निर्माता की ओर से इस गाड़ी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, फ्लैट बोनट, बॉडी क्लैडिंग, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कितनी होगी रेंज
एमजी की ओर से स्टारलाइट ईवी में 60 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिसको फुल चार्ज करने के बाद करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें सिंगल मोटर को दिया जा सकता है। जिससे इसे 136 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।
PHEV में कितना दमदार इंजन
अगर इस गाड़ी को प्लग इन हाइब्रिड विकल्प के साथ लॉन्च किया जाएगा तो इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया जा सकता है। जिसके साथ इसमें 20.5 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। इससे गाड़ी को 194 बीएचपी की पावर और 230 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
एमजी की ओर से स्टारलाइट ईवी को सात सीटों के विकल्प के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S, Kia Carens Clavis EV जैसी ईवी के साथ होगा। वहीं इसके PHEV वर्जन को लॉन्च किया जाता है तो इसको Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder के आने वाले सात सीटों वाले वर्जन से चुनौती मिलेगी।