Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming MPVs : ऑटो एक्सपो 2023 में होगी ये एमपीवी पेश, जानें इनमें क्या कुछ होगा खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 05:28 PM (IST)

    Upcoming MPVs भारतीय बाजार में MPV सेगमेंट काफी लोकप्रिय है। अगर आप अपने लिए इस नए साल पर एमपीवी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ऑटो एक्सपो 2023 में कई ...और पढ़ें

    Upcoming MPVs In Auto Expo 2023 see details here
    Upcoming MPVs In Auto Expo 2023 see details here

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क।   MPV सेगमेंट भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां इस साल ऑटो एक्सपो में अपनी नई कारों को पेश करने वाली है और नई कारें विकसित भी हो रही है। चलिए इस लिस्ट में देखते हैं कौन सी कंपनियां अपनी कारों को लेकर आने वाली है।

    Innova Crysta facelift

    इनोवा क्रिस्टा फेसलिफ्ट ने जब टोयोटा  की नई हाई क्रॉस का अनावरण किया, तो कंपनी ने कहा कि इनोवा क्रिस्टा डीजल इनोवा हाई क्रॉस के साथ बिक्री पर रहेगी। आपको बता दे इनोवा क्रिस्टा डीजल की बुकिंग जनवरी 2023 से शुरू होगी। इसको लेकर उम्मीद ये जताई जा रही है कि इसका डीजल वेरिएंट  मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और अतिरिक्त फीचर  के साथ लेकर आया जाएगा। Innova Crysta में 2.4-लीटर D-4D टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन होगा जो 148 bhp और 343 Nm का टार्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    Kia Carnival

    कंपनी ने किआ कार्निवल फेसलिफ्टेड किआ कार्निवल का 2021 में वैश्विक स्तर पर अनावरण किया था। डायमेंशन की बात करें तो नई कार्निवल की लंबाई 5155mm, चौडाई 1995mm और ऊंचाई 1775mm है। भारतीय बाजार में 2023 Kia Carnival को 2.2L डीजल मोटर के साथ उपलब्ध कराए जाने की संभावना है जो 200bhp और 440Nm बनाती है।

    Hyundai Stargazer

    हाल के दिनों में Hyundai ने इंडोनेशियाई बाजार में अपनी नई Stargazer MPV का अनावरण किया है। ये कार इंडियन मार्केट में Suzuki Ertiga और XL7, Kia Carens, Toyota Avanza & Veloz, Mitsubishi Xpander और Daihatsu Xenia को टक्कर देगी। इसमें स्लिम हॉरिजॉन्टल LED DRLs भी हैं जो टॉप पर लगा हैं और मेन LED हेडलैंप क्लस्टर लोअर बंपर पर पोजिशन किया गया है।

    खबरें और भी

    Citroen C3 based MPV

    भारतीय सड़को पर इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ये 7 सीटर वाली कार है। आपको बता दे एमपीवी कॉम्पैक्ट हैचबैक की तुलना में अधिक लंबी दिखती है। कंपनी इस कार में काफी नए अपडेट भी दे सकती है। लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है कि Citroen MPV अर्टिगा से ज्यादा किफायती होगी।

    ये भी पढ़ें-

    Year End 2022: इस साल इन 5 इलेक्ट्रिक कारों ने खूब बटोरीं सुर्खियां, ये मॉडल लिस्ट में शामिल

    Maruti Coupe SUV (YTB) कुछ ही दिनों में देगी दस्तक, जानें इसमें क्या कुछ होगा खास