Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming SUV: Nissan की SUV Patrol आ सकती है भारत, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 11:59 AM (IST)

    जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में दो एसयूवी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से लग ...और पढ़ें

    निसान की ओर से किस तरह की खासियत के साथ नई एसयूवी को लाया जा सकता है। जानें डिटेल।
    निसान की ओर से किस तरह की खासियत के साथ नई एसयूवी को लाया जा सकता है। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. Nissan की Patrol SUV को भारत में 2026 तक लाया जा सकता है
    2. इस एसयूवी को कई देशों में दमदार इंजन के साथ ऑफर किया जाता है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Nissan की ओर से फिलहाल दो एसयूवी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। लेकिन कंपनी की योजना अगले कुछ महीनों के दौरान कई एसयूवी लाने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में अपनी सबसे दमदार एसयूवी में से एक को भी लॉन्‍च कर सकती है। इसे किस तरह की खासियत के साथ कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Nissan लाएगी Patrol

    निसान की ओर से भारतीय बाजार में लगातार हिस्‍सेदारी बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में कंपनी ने कुछ समय पहले ही कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Nissan Magnite के Facelift को लॉन्‍च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से Nissan Patrol SUV को भी भारत में लाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- भारतीय बाजार में हिस्‍सेदारी बढ़ाने Nissan लॉन्‍च करेगी 3 नई एसयूवी, CNG, Hybrid और EV पर भी दी जानकारी

    क्‍या होगी खासियत

    Nissan Patrol में कंपनी कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर करती है। इसमें ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर के अलावा सिग्‍नेचर डबल सी-शेप हेडलाइट्स दी जाती हैं। साथ ही ऑटोमैटिक डोर लॉक-अनलॉक, पैनोरमिक सनरूफ, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्‍ट, एयरबैग, जैसे कई फीचर्स दिए जाते हैं।

    कितना दमदार इंजन

    कंपनी की ओर से इस एसयूवी में इंजन के दो विकल्‍प दिए जाते हैं। जिनमें पहला 3.8 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड और दूसरे विकल्‍प के तौर पर 3.5 लीटर की क्षमता का टर्बोचार्ज इंजन मिलता है। 3.6 लीटर वाले नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से इसे 16 हॉर्स पावर के साथ 386 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं 3.5 लीटर की क्षमता वाले ट्विन टर्बो इंजन से इसे 425 हॉर्स पावर और 700 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ हाई बीम असिस्‍ट, ब्‍लाइंंड स्‍पॉट इंटरवेशन, क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्‍ट, ड्राइवर अटेंशन अलर्ट जैसे कई सेफ्टी फीचर भी दिए जाते हैं।

    खबरें और भी

    कब आएगी भारत

    निसान मौजूदा समय में इस एसयूवी को दुनिया के कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है। जिनमें से ज्‍यादातर जगहों पर इसे लेफ्ट हैंड ड्राइव के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से अभी इस गाड़ी को भारत में लाने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे साल 2025 के आखिर या 2026 तक ही भारत में राइट हैंड ड्राइव की क्षमता के साथ लाया जा सकता है।

    कितनी होगी कीमत

    निसान की ओर से जिन भी देशों में इस एसयूवी को ऑफर किया जाता है वहां इसका सीधा मुकाबला Toyota Land Cruiser के साथ होता है। ऐसे में भारत में भी लॉन्‍च के समय इसका सीधा मुकाबला टोयोटा की एसयूवी से ही होगा। इसकी संभावित एक्‍स शोरूम कीमत भी एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi गैंग से मिल रही धमकियों के बीच Salman Khan ने खरीदी बुलेट प्रूफ SUV, बम अलर्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स से लैस