Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming SUV / MPV : भारतीय बाजार में महिंद्रा से लेकर टोयोटा लेकर आने वाली हैं अपनी दमदार एसयूवी और एमपीवी

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 01:12 PM (IST)

    भारतीय बाजार में टोयोटामहिंद्रा एमजी हेक्टर जैसी कई वाहन निर्माता भारत में 5 और 7 सीटर एसयूवी और एमपीवी को लेकर आने की योजना बना रही हैं। कुछ सालों के ...और पढ़ें

    Upcoming SUV / MPV आने वाली हैं दमदार एसयूवी और एमपीवी
    Upcoming SUV / MPV आने वाली हैं दमदार एसयूवी और एमपीवी

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में SUV और MPV की गाड़ियों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। अगर आप अपने लिए अगले साल तक एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दे महिंद्रा, टोयोटा, एमजी हेक्टर जैसी कंपनियां अगले साल 2024 तक न गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।

    Toyota Innova Hycross  

    उम्मीद ये की जा रही है कि टोयोटा जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई कार इनोवा हाई क्रॉस एमपीवी को पेश करने वाली है। वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार के सिल्हूट प्रोफाइल की एक झलक भी पेश की है। आपको बता दे आने वाली एमपीवी ग्लोबल टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी ।

    Five-door Force Gurkha

    भारतीय बाजार में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी 5-डोर फोर्स गुरखा के मौजूदा 3-डोर मॉडल के समान डिजाइन पर लेकर आ सकती है। ये अनुमान है कि ये 2.6-लीटर कॉमन रेल टर्बो द्वारा संचालित होगी जिसे 5 स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं ये एसयूवी अधिकतम 90 bhp पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

    Mahindra Bolero Neo Plus

     कंपनी जल्द ही इस कार के लॉन्च होने की घोषणा कर सकती है। इस एसयूवी को 7 और 9 सीट लेआउट में पेश किया जा सकता है । ये  मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आ सकती है और इसे 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन के द्वारा संचालित किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Citroen C3-7-seater MPV

    भारतीय सड़कों पर इसे हाल के दिनों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 7-सीटर MPV को 16-इंच के पहियों और उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ पेश किया जाएगाॆ। इस कार के डिजाइन की बात करें तो इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों ही सिट्रोएन सी3 के समान ही रहेगा।

    ये भी पढ़ें- 

    Hybrid पावरट्रेन में आ सकती है आपकी फेवरेट Swift और Dzire कार

    Mahindra cars: अक्टूबर में महिंद्रा की इन टॉप 3 गाड़ियों का रहा दबदबा, लोगों ने किया खूब पसंद