यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Volkswagen दे रही October 2024 में तगड़ा Discount, Virtus, Taigun और Tiguan पर हो सकती है लाखों रुपये की बचत
जर्मनी की वाहन निर्माता Volkswagen की किसी गाड़ी को आप October 2024 में खरीदने का मन बना रहे हैं तो कंपनी की ओर से अपनी कारों पर लाखों रुपये के (Volks ...और पढ़ें

HighLights
- Volkswagen Tiguan पर मिल रहा 1.75 लाख का डिस्काउंट
- Taigun पर 1.5 और Virtus पर एक लाख रुपये की बचत का मौका
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से भारतीय बाजार में कार और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की किसी गाड़ी को October 2024 में खरीदने का मन बना रहे हैं तो किस पर कितनी बचत (Volkswagen October 2024 Discounts) की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Volkswagen Tiguan पर क्या है ऑफर
Volkswagen की ओर से फ्लैगशिप एसयूवी के तौर पर Tiguan को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। अगर फेस्टिव सीजन के दौरान आप Tiguan को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कंपनी October 2024 में इस एसयूवी पर 1.75 लाख रुपये तक के Discount Offers दे रही है। जिसमें एक लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 75 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा एसयूवी के 2023 में बने मॉडल को खरीदते हैं तो इससे भी ज्यादा बचत हो सकती है। जानकारी के मुताबिक साल 2023 के मॉडल पर कंपनी की ओर से 75 हजार का कैश डिस्काउंट, 75 हजार का एक्सचेंज बोनस और 90 हजार रुपये की कीमत का चार साल का सर्विस वैल्यू पैकेज भी दिया जा रहा है। एसयूवी की भारत में एक्स शोरूम कीमत 35.17 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें- Volkswagen Virtus GT Line और GT Plus Sport भारतीय बाजार में लॉन्च, कीमत 14.07 लाख रुपये से शुरू
Taigun Car Dicount Offers
कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर Taigun को ऑफर किया जाता है। अक्टूबर महीने में इस एसयूवी को खरीदने पर अधिकतम एक लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह बचत इसके एक लीटर की क्षमता वाले वेरिएंट्स पर होगी। वहीं 1.5 लीटर की क्षमता के वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये का फायदा मिलेगा। इसके 2023 के मॉडल्स को खरीदने पर अतिरिक्त 50 हजार रुपये का फायदा मिलेगा।

Volkswagen Virtus पर कितना डिस्काउंट
फॉक्सवैगन भारत में इकलौती सेडान के तौर पर वर्टुस को लाती है। इस महीने इस सेडान पर भी एक लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसके एक लीटर वर्जन पर 50 हजार का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। 2023 के मॉडल्स पर अतिरिक्त 50 हजार रुपये की बचत होगी।