Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Volkswagen दे रही September में लाखों रुपये बचाने का मौका, Virtus, Taigun और Tiguan पर मिल रहा डिस्‍काउंट

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 10:29 AM (IST)

    जर्मनी की कार कंपनी Volkswagen की ओर से बेहतरीन सेडान कार और दो एसयूवी भारतीय बाजार में ऑफर की जाती हैं। September महीने में कंपनी अपनी कारों पर लाखों ...और पढ़ें

    Volkswagen की कारों पर September में कितना डिस्‍काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं।
    Volkswagen की कारों पर September में कितना डिस्‍काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Volkswagen की कारों पर लाखों रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर
    2. इस महीने सबसे ज्‍यादा बचत Taigun खरीदने पर हो सकती है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। September 2024 के दौरान भी देशभर में कार निर्माताओं की ओर से बड़ी संख्‍या में कारों पर डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। ऐसे में जर्मनी की कार निर्माता फॉक्‍सवैगन की ओर से भी भारतीय बाजार में अपनी कारों और एसयूवी पर डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से किस कार और एसयूवी पर कितना डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Discount On Volkswagen

    कंपनी की कारों पर September 2024 के दौरान लाखों रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस महीने में अधिकतम 3.07 लाख रुपये के डिस्‍काउंट दिए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में फिलहाल तीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। जिसमें सेडान के तौर पर वर्टुस, फ्लैगशिप एसयूवी के तौर पर तिगुआन और ताइगुन शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- 87 साल में पहली बार Volkswagen बंद कर सकती है जर्मनी के प्‍लांट, चीनी वाहन निर्माता हैं कारण

    Volkswagen Taigun

    फॉक्‍सवैगन की ओर से Taigun SUV पर September महीने में सबसे ज्‍यादा ऑफर दिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इस महीने में Taigun को खरीदने पर 3.07 लाख रुपये की बचत की जा सकती है। कंपनी इस SUV के 2023 में बने मॉडल्‍स पर यह ऑफर दे रही है। वहीं 2024 के मॉडल्‍स पर भी इस महीने 60 हजार रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। एसयूवी की भारत में एक्‍स शोरुम कीमत 11.70 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट को 20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    Volkswagen Tiguan

    कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी के तौर पर Tiguan को ऑफर किया जाता है। Tiguan पर September महीने में करीब 1.95 लाख रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह ऑफर इसके 2023 में बने मॉडल्‍स पर दिया जा रहा है। अगर आपको 2024 में बने मॉडल्‍स को खरीदना है तो इस महीने 1.95 लाख रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। एसयूवी की भारत में एक्‍स शोरूम कीमत 35.17 लाख रुपये से शुरू होती है।

    खबरें और भी

    Volkswagen Virtus

    Volkswagen की Virtus भारतीय बाजार में ऑफर की जाने वाली कंपनी की इकलौती सेडान कार है। इस सेडान पर कंपनी September महीने में अधिकतम 1.2 लाख रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। इसके 1.5 लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स पर 75 हजार रुपये तक का डिस्‍काउंट ऑफर दिया जा रहा है। अगर आपको एक लीटर वाले मॉडल्‍स को खरीदना है तो इस महीने एक लीटर वाले ज्‍यादातर वेरिएंट्स पर 60 हजार रुपये से लेकर 1.2 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। वर्टुस की एक्‍स शोरूम कीमत 11.56 लाख रुपये से शुरू होकर 19.41 लाख रुपये तक है।

    यह भी पढ़ें- महिंद्रा-फॉक्‍सवैगन करने जा रही पार्टनरशिप, करेंगी ICE और EV का निर्माण