Volkswagen Tayron भारत में हुई लॉन्च, मिलेंगे 9 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे लेवल 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स
Volkswagen Tayron: फॉग्सवैगन इंडिया ने नई प्रीमियम 5-सीटर SUV टायरोन लाइफ को 41.99 लाख की कीमत पर लॉन्च किया है। यह कार पावरफुल इंजन, आधुनिक फीचर्स और ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen India ने नई Tayron Life को लॉन्च कर दिया है। यह एक प्रीमियम 5-सीटर SUV है। Tayron लाइफ को 41.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो बेहतर डिजाइन, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जगह को पसंद करते हैं। Tayron लाइफ शानदार आराम और परफॉर्मेंस देती है।
साइज और जगह
Tayron Life को काफी बड़े साइज में बनाया गया है जिसकी लंबाई 4,792mm और व्हीलबेस 2,789mm है। इसमें 885-लीटर की लगेज कैपेसिटी मिलती है जिसे बढ़ाकर 2,090 लीटर तक किया जा सकता है। Tayron Life को एक 5-सीटर प्रीमियम SUV के रूप में पेश किया गया है।
Volkswagen का डिजाइन तीन बातों पर टिका है- स्टेबल, लाइकेबल और सीक्रेट सॉस। ये बातें इसके डिजाइन को तय करती हैं जिससे Volkswagen की कारें भरोसेमंद, दिखने में आकर्षक और पूरी तरह से Volkswagen जैसी लगती है।
Tayron Life के एक्सटीरियर फीचर्स
इस कार में फुल LED लेंस सिस्टम वाले LED हेडलैंप्स दिए गए हैं जिनके बीच में इल्यूमिनेटेड मोल्डिंग है। इसके रेडिएटर ग्रिल पर लगातार चलने वाली लाइट सिग्नेचर और चमकता हुआ Volkswagen का लोगो मिलता है। कार का फ्रंट बंपर बॉडी के कलर का है जिस पर सिल्वर कलर की फ्रंट बार लगी है। इसके साथ ही इसमें ब्लैक रूफ रेल्स और बॉडी के रंग के डोर पैनल दिए गए हैं।
दरवाजों के हैंडल पर ट्रप लाइटिंग और मिरर्स पर प्रोजेक्शन लाइटिंग मिलती है। कार में ब्लैक डायमंड-टर्न फिनिश वाले 45.72 सेमी के R18 बोलोनिया अलॉय व्हील्स लगे हैं।

क्या मिलेंगे फीचर्स?
इसमें 26.03 सेमी का डिजिटल कॉकपिट और 32.77 सेमी का डिस्कवर इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है। इसमें 8-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और चलाने की सुविधा के लिए लेदर-रैप्ड मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसमें रियर-व्यू कैमरा सिस्टम और लाइट असिस्ट के साथ हाई-बीम कंट्रोल दिया गया है। साथ ही, इसमें मेमोरी फंक्शन के साथ पावर-एडजेस्टेबल, फोल्डिंद और हीटेड एक्सटीरियर मिरर्स मिलते हैं।
खबरें और भी
चार्जिंग के लिए फ्रंट में इंटरमीडिएट फ्लोर के नीचे 2 USB पोर्ट और पीछे की तरफ 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही, 2 मोबाइल फोन के लिए वायरलेस चार्जर भी है। इसमें Apple CarPlay और AndroidAuto के लिए वायर्ड और वायरलेस ऐप-कनेक्ट की सुविधा मिलती है।
कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स?
इस SUV में कई सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं जिसमें ड्राइवर, पैसेंजर, कर्टन, आगे-पीछे की साइड और सेंटर को मिलाकर कुल 9-एयरबैग्स शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें 14 अलग-अलग फीचर्स वाला लेवल 2 ADAS, आगे-पीछे डिस्क ब्रेक, आगे और पीछे की पैसेंजर सीट पर ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं।

क्या हैं बाकी फीचर्स?
कार में TPMS, मल्टी-फंक्शन कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल मिलता है। सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रोमैकेनिकल ब्रेक बूस्टर के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोस, ऑटो-डिमिंग अंदर का रियर-व्यू मिरर, कंफर्ट ऑपरेशन के साथ एंटी-पिंच पावर विंडोज, डायनेमिक कॉर्नरिंग लाइट के साथ ऑटो हेडलाइट रेंज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
परफॉर्मेंस और इंजन
Tayron Life में 2.0L TSI EVO पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन 204PS की पावर और 320nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें Dolphin Grey Metallic, Cipressino Green Metallic, Oyster Silver Metallic, Nightshade Blue Metallic, Ultraviolet Metallic, Oryx White Mother-of-Pearl Effect और Grenadilla Black Metallic कलर्स के विकल्प मिलते हैं।