Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    May 2024 में Toyota की किस गाड़ी के लिए करना होगा लंबा इंतजार, जानें किस पर कितना है Waiting Period

    Updated: Mon, 06 May 2024 03:00 PM (GMT+05:30)

    जापानी कार निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन हैचबैक एमपीवी और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली Innova Fo ...और पढ़ें

    Toyota की किस गाड़ी को May 2024 में खरीदने पर कितना करना होगा इंतजार। जानें डिटेल।
    Toyota की किस गाड़ी को May 2024 में खरीदने पर कितना करना होगा इंतजार। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Toyota की ओर से कई बेहतरीन कारों को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की कुछ कारों को इस महीने में खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Toyota Fortuner

    टोयोटा की ओर से भारत में फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में फॉर्च्‍यूनर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस दमदार एसयूवी को देश में काफी ज्‍यादा पसंद भी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने इस एसयूवी को बुक करवाया जाता है, तो इसके कुछ वेरिएंट्स की डिलीवरी मिलने में दो महीने तक का समय लग सकता है। इससे पहले यह अवधि करीब तीन महीने की थी।

    Toyota Innova Hycross

    टोयोटा की ओर से इनोवा हाईक्रॉस को लग्‍जरी एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी की बाजार में काफी ज्‍यादा मांग रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनोवा हाईक्रॉस पर करीब 14 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। कई जगहों पर इसे घर लाने के लिए इससे भी ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है। इससे पहले अप्रैल में इस गाड़ी के लिए वेटिंग पीरियड करीब 12 महीने था।

    Toyota Innova Crysta

    टोयोटा की ओर से इनोवा क्रिस्‍टा को भी डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। हाईक्रॉस के साथ ही इस एमपीवी की भी बाजार में काफी ज्‍यादा मांग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी पर भी पांच महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Maruti Jimny से लेकर XL6 पर May 2024 में मिल रहा हजारों रुपये बचाने का मौका, जानें किस पर क्‍या है ऑफर

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    टोयोटा की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अर्बन क्रूजर हाईराइडर को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी इस एसयूवी को हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के कुछ वेरिएंट्स को खरीदकर घर लाने के लिए छह महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इससे पहले इसके लिए करीब आठ महीने तक वेटिंग पीरियड था। इसके सीएनजी वेरिएंट पर पांच महीने और हाइब्रिड वेरिएंट पर करीब दो महीने का वेटिंग पीरियड है।

    Toyota Glanza

    टोयोटा की ओर से हैचबैक कार के तौर पर ग्‍लैंजा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी को पेट्रोल के साथ ही सीएनजी तकनीक के साथ भी लाया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस कार को खरीदने के लिए सबसे कम इंतजार करना पड़ रहा है। टोयोटा ग्‍लैंजा को सिर्फ एक महीने में घर लाया जा सकता है।

    Toyota Rumion

    टोयोटा और मारुति की साझेदारी के बाद बजट एमपीवी Rumion को टोयोटा की ओर से ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी के सामान्‍य वेरिएंट्स पर तीन महीने और सीएनजी वेरिएंट पर करीब दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Toyota Velfire

    टोयोटा की ओर से लग्‍जरी एमपीवी के तौर पर वेलफायर को ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी पर भी करीब 12 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Toyota Hilux और Camry के लिए कितना इंतजार

    टोयोटा के लाइफस्‍टाइल पिकअप ट्रक Hilux और लग्‍जरी सेडान कार Camry पर भी मई में करीब एक महीने की वेटिंग चल रही है। हालांकि इन सभी पर शहर और शोरूम के मुताबिक वेटिंग पीरियड अलग अलग भी हो सकता है, इसलिए गाड़ी खरीदने से पहले शोरूम से सही वेटिंग पीरियड की जानकारी ली जा सकती है

    यह भी पढ़ें- Upcoming SUV: 2024 में Hyundai कर रही इन तीन SUV को लाने की तैयारी, एक EV भी होगी शामिल