Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इमर्जेंसी ब्रेक के दौरान कैसे करें हैंडब्रेक का इस्तेमाल? बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए जरूर जानें ये ट्रिक

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 02:25 PM (IST)

    cars handbrake कार में हैंडब्रेक काफी अहम भूमिका निभाता है। इससे आपकी कार काफी सुरक्षित रहती है। अगर अचानक कोई दुर्घटना होती है तो इस समय आपकी सुरक्ष ...और पढ़ें

    car's handbrake : इमर्जेंसी ब्रेक के दौरान कैसे करें हैंडब्रेक का इस्तेमाल?
    car's handbrake : इमर्जेंसी ब्रेक के दौरान कैसे करें हैंडब्रेक का इस्तेमाल?

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कार में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स हैं जो आपके मुसीबत में काम आते हैं। यदि कोई दुर्घटना अचानक होती है, तो ये सेफ्टी फीचर्स आपकी जान बचा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? आखिर किस समय आप इनका इस्तेमाल कर सकते है।

    क्या होता है हैंड ब्रेक सिस्टम ?

    कार में हैंड ब्रेक एक तरह सा ब्रेक होता है जो ड्राइवर की सीट के बगल में स्थिर लीवर के माध्यम से अपने हाथ से मैनेज करते हैं। आपको बता दे कार में आमतौर पर लीवर के बटन को दबाकर और ऊपर की ओर खींचकर आप अपने कार के पार्किंग ब्रेक को एक्टिव कर सकते है। लेकिन आज के समय में कई आधुनिक वाहन में पार्किंग ब्रेक लगाने के लिए एक बटन आते है। जो गियर लीवर के पास स्थित है।

    हैंडब्रेक का कब करें उपयोग

    जब आप अपनी कार पार्क तब उस समय आप हैंडब्रेक का उपयोग कर सकते है। आपको बता दे ये ब्रेक कार को आगे/पीछे लुढ़कने से रोकता है। सुरक्षा के लिहाज से आप इसमें गियरबॉक्स को पहले गियर में भी लगा सकते हैं ताकि यदि हैंडब्रेक न लगे, तो आपकी कार नहीं चलेगी।

    ट्रैफिक सिग्नल पर वेट करते समय

    जब आप ट्रैफिक के समय वेट करें तब भी आप हैंडब्रेक लगा सकते हैं। इससे आपकी कार पीछे किसी कार से टकराने से बचेगी। अगर आपकी कार पीछे की ओर है तो हैंडब्रेक वाहन को आने वाली गाड़ी को अचानक आगे बढ़ने नहीं देगा।

    खबरें और भी

    जब ब्रेक फेल होने की स्थिति में हो 

    कई बार अचानक हमारे सामने ऐसी स्थिति आ जाती है जब हमें अचानक ब्रेक लगाना पड़ जाता है। इस समय पर पर आप अपने कार को धीमा करने के लिए या फिर रोकने के लिए इस ब्रेक का इस्तेमाल कर सकते है। हालांकि हैंडब्रेक केवल पीछे के ब्रेक पर लगता है और पीछे के पहिये लॉक हो सकते हैं और कार नियंत्रण से बाहर हो सकती है। इसलिए जब मेन ब्रेक फेल हो तभी हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें।

    ये भी पढ़ें- 

    Car Care Tips : कार बन जाएगी 'बेकार' अगर की ये गलती, जानें कैसे रखें सुरक्षित

    UPCOMING CARS : अगले दो महीने में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें, जानें क्या होगा खास