Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Flex Fuel के मामले में कौन सा देश है सबसे आगे, 90 फीसदी वाहनों में होता है उपयोग

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 02:14 PM (IST)

    भारत में इस हफ्ते Flex Fuel वाले वाहनों को लॉन्‍च किया जा रहा है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि इस तरह के ईंधन के उपयोग के मामले में कौन सा देश सबसे आगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में बड़ी संख्‍या में वाहनों का उपयोग किया जाता है। जिनमें सबसे ज्‍यादा संख्‍या पेट्रोल इंजन वाले वाहनों की है। इस तरह के वाहनों में अब Flex Fuel ईंधन को ऑफर करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन दुनिया के किस देश में इस ईंधन का सबसे ज्‍यादा उपयोग किया जाता है। कितनी संख्‍या में वाहनों को इस तरह के ईंधन पर चलाया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Flex Fuel के वाहन होंगे लॉन्‍च

    भारत में पहली बार फ्लेक्‍स फ्यूल ईंधन के वाहनों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। Hero Motocorp के साथ ही Maruti Suzuki भी फ्लेक्‍स फ्यूल ईंधन के साथ मोटरसाइकिल और कार को लॉन्‍च करने जा रही है।

    किस देश में होता है सबसे ज्‍यादा उपयोग

    फ्लेक्‍स फ्यूल वाले वाहनों को भारत में भले ही अब लॉन्‍च किया जा रहा है। लेकिन ब्राजील में इस तकनीक वाले ईंधन का सबसे ज्‍यादा उपयोग किया जाता है।

    कितने वाहनों में उपयोग

    जानकारी के मुताबिक ब्राजील में कुल वाहनों में से 90 फीसदी वाहनों को फ्लेक्‍स फ्यूल के साथ चलाया जाता है। इस तरह से यह देश दुनिया में सबसे ज्‍यादा फ्लेक्‍स फ्यूल ईंधन वाले वाहनों का उपयोग करने वाला देश है। ब्राजील में ई27 को अनिवार्य तौर पर उपयोग में लाया जाता है और यहां पर वाहनों को ई25 से लेकर ई100 तक के ईंधन पर चलने के लिए बनाया जाता है।

    क्‍या है Flex Fuel

    फ्लेक्‍स फ्यूल को फ्लेक्‍सिबल फ्यूल भी कहा जाता है जो पेट्रोल और ईथेनॉल के मिश्रण से बनाया जाता है। जिसमें पेट्रोल और गन्‍ने के रस के मिश्रण से ईंंधन बनाकर वाहनों को चलाया जा सकता है। साथ ही पेट्रोल में ईथेनॉल की मात्रा को भी अलग अलग स्‍तर पर मिक्‍स किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    मौजूदा समय में भी मिल रहा ईथेनॉल वाला ईंधन

    भारत में अभी भी सभी पेट्रोल पंंप पर 20 फीसदी ईथेनॉल के मिश्रण वाले पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। जिसे लगातार बढ़ाने की तैयारी की जा रही है और इसे बढ़ाकर 85 से 100 फीसदी तक भी किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Hero Motocorp की पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल दो दिन बाद होगी लॉन्‍च, महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा